back to top

बड़ा इमामबाड़ा में फिलिस्तीन के समर्थन में मांगी दुआ

 

फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का मामला

अंतरराष्ट्रीय शक्तियों और मानवाधिकार संगठनों को पहले यह देखना चाहिए

लखनऊ। फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में फिलिस्तीन के समर्थन में आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के बाद दुआ की गई। इस दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही।
दुआ के बाद हुए जलसे में मजलिसे उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि हमारी मांग अपनी सरकार से है कि वह जंग बंदी में अहम भूमिका निभाए। हमारा देश हमेशा मजलूमों के साथ रहा है। गांधी जी और उनके बाद के सभी नेताओं ने हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि जब तक फिलीस्तीनियों को उनकी जमीन वापस नहीं मिल जाती तब तक यह मसला हल नहीं हो सकता।

इसलिए हमारी मांग है कि हमारा देश दुनिया का एक शक्तिशाली देश है। बातचीत के जरिए इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। मौलाना ने कहा कि अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि हमेशा मजलूम का साथ दो, चाहे वह अजनबी ही क्यों न हो, और कभी भी जालिम का साथ न दोए चाहे वह तुम्हारा भाई ही क्यों न हो, इसलिए आज हम मजलूम फिलिस्तीनियों के समर्थन में और जालिमों की नाबूदी के लिए दुआ कर रहे हैं। मौलाना ने कहा कि बीमारी का इलाज करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह देखना भी जरूरी है कि बीमारी कैसे फैल रही है, अंतरराष्ट्रीय शक्तियों और मानवाधिकार संगठनों को पहले यह देखना चाहिए कि फिलिस्तीनी आज क्यों लड़ रहे हैं, उनके विरोध और प्रतिरोध का कारण क्या है, इजराइल ने गाजा के लोगों के लिए पानी बंद कर दिया, बिजली आपूर्ति रोक दी गई। अस्पताल घायलों से भरे हुए हैं। बच्चे और महिलाएं मारे जा रहे हैं। खाने पीने की चीजों की कमी हैए क्योंकि जिन मार्गों से गाजा तक रसद पहुंचती है उन्हें बंद कर दिया गया है। क्या यह जुल्म नहीं है, मौलाना ने कहा कि हम शांति चाहते हैं। जलसे में इजराइल और अमेरिका मुदार्बाद के नारे भी लगे। जलसे में मौलाना रजा हैदर जैदी, मौलाना रजा हुसैन रिजवी, मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना जव्वार हुसैन, मौलाना कमरुल हसन, मौलाना फैज अब्बास मशहदी, मौलाना हसन जाफर और मौलाना तनवीर अब्बास ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...