back to top

प्रार्थना का संबल

भारत में दो ऐसी शख्सियतें हैं जिनका लोग बहुत सम्मान करते हैं। इनमें से एक हैं महात्मा गांधी और दूसरी हैं मदर टेरेसा। इन दोनों का ही प्रार्थना में अटूट भरोसा रहा है। महात्मा गांधी की ऐसी कोई शाम नहीं होती थी, जब वह संध्या प्रार्थना न करते हों और ऐसी कोई सुबह नहीं होती थी, जब वह सामूहिक प्रार्थना न करते रहे हों। जहां तक मदर टेरेसा का सवाल था, तो वह तो हर कमजोर, पीड़ित, गरीब, बीमार और असहाय व्यक्ति के लिए दिनभर प्रार्थना करती थीं।

इस कोरोना काल ने न सिर्फ प्रार्थनाओं के आध्यात्मिक महत्व को बल्कि उनकी भावनात्मक ताकत और ऊर्जा को नये सिरे से स्थापित किया है। एक बार को स्थिति यहां तक आ गई कि अमरीका के जिन राज्यों में लॉकडाउन था, प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने उन राज्यों को तुरंत चर्च और दूसरे धार्मिक स्थलों को खोलने का सुझाव दिया था, ताकि लोग वहां जाकर प्रार्थना कर सकें।

हालांकि कोरोना काल में बहुत से देशों ने ज्यादातर धर्मिकस्थलों को बंद रखा। भारत में भी लंबे समय तक धार्मिकस्थल बंद रहे, लेकिन इस दौरान शायद लोगों ने सबसे ज्यादा प्रार्थनाएं की हैं, अपनी सुरक्षा के लिए, अपनों की सुरक्षा के लिए, दुनिया की सुरक्षा के लिए और भविष्य की सुरक्षा के लिए। इससे पता चलता है कि तमाम मेडिकल उन्नति, तमाम आर्थिक उन्नति के बावजूद आज भी प्रार्थनाओं के संबल का कोई विकल्प नहीं है। ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना..।

प्रार्थना की ऐसी पंक्तियां महज मन बहलाने का जरिया नहीं होतीं, न ही ये अपने आप को झांसा देने की बेवकूफी हैं। प्रार्थना में सचमुच प्रभाव होता है। प्रार्थनाएं सचमुच कारगर होती हैं। इसे वैज्ञानिकों ने प्रयोगों से सिद्घ किया है। यह महज संयोग नहीं है कि जब डॉक्टरों का किसी मरीज पर अपना कोई वश नहीं चलता तो वह मरीज के लिए प्रार्थना करते हैं।

कई साल पहले न्यूयार्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने इस सम्बंध में बाकायदा वैज्ञानिक प्रयोग किए हैं और इन प्रयोगों के जरिए यह सिद्ध किया है कि प्रार्थनाओं का असर न सिर्फ होता है बल्कि कई बार प्रार्थनाएं उन क्षणों में कारगर होती हैं, जब कोई दूसरा उपाय कारगर नहीं होता। प्रार्थनाओं के इस प्रभाव को जानने के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने डा. रोजेरियो ए लोबो के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक अस्पताल में मानव निषेचन (फर्टिलाइजेशन) पर एक अध्ययन प्रयोग किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...