back to top

प्रकृति भारती ने विधि-विधान से किया 2100 कन्याओं का पूजन

मोहनलालगंज सहित 100 गांवों की कन्याएं हुई सम्मिलित

हवन पूजन कर देवी स्वरूप का वंदन किया

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आदि शक्ति माँ दुर्गा के अलग दृअलग स्वरूपों की आराधना देश भर में चल रही है। देवी शक्ति के इस पवित्र पर्व पर प्रकृति भारती परिवार द्वारा युगाब्ध 5125 अश्विन शुक्लपक्ष सप्तमी दुर्गा सप्तमी के अवसर पर आज 21 अक्टूबर को मोहनलालगंज क्षेत्र के बिन्दौवा गाँव में 2100 कन्याओं का पाँव पखार कर विधि.विधान से हवन पूजन कर देवी स्वरूप का वंदन किया गया। कन्या पूजन में आयीं सभी कन्याओं को 11-11 रुपये दक्षिणा देकर विदा किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित दर्ज करायी और कन्याओं का पूजन किया। इस कार्यक्रम में मोहनलालगंज के विन्दौवा गौरा हुरसैनी निगोहाँ सहित आसपास के 100 गांवों से कन्याएं सम्मिलित हुई। कन्या पूजन के इस वृहद् आयोजन प्रकृति भारती के साथ ही समग्रग्राम व स्थानीय ग्राम वासियों ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रप्रचारक अनिल प्रान्त के सहसम्पर्क प्रमुख मनोज जिला सम्पर्क प्रमुख उमेश, धीरेन्द्र सहखण्ड कार्यवाह गिरीश एवं समग्रग्राम प्रमुख सुशील सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....