back to top

प्रकाश पर्व : तही प्रकास हमारा भयो पटना सहिर बिखै भव लयो…

श्रद्धा व सत्कार से शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव मनाया गया
लखनऊ। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा व सत्कार से शहर के सभी गुरुद्वारों में मनाया गया। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला एवं गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज की ओर से डीएवी इण्टर कालेज ऐशबाग रोड, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
प्रात: का दीवान 5 बजे गुरुद्वारा नाका हिण्डोला में श्री सुखमनी साहिब के पाठ से आरंभ हुआ उसके उपरांत रागी जथा भाई सुखजीत सिंह श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर वालों ने पवित्र अमृतमयी आसा की वार का शबद कीर्तन गायन किया। आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र द्वारा आधे घन्टे का सीधा प्रसारण करके प्रदेश भर की संगतों को कार्यक्रम का रसास्वादन कराया गया। श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष डा. अमरजोत सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई दी तथा बधाई संदेश आकाशवाणी लखनऊ द्वारा भी प्रसारित किया गया। विशेष रूप से पधारे भाई अरविंदर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब वालों ने अपनी मधुरवाणी में हम इह काज जगत में आए धर्म हेत गुरुदेव पाठए।। शबद कीर्तन गायन कर समूह साध संगत को निहाल किया।
अरदास एवं समाप्ति के उपरांत पाँच प्यारों की अगुवाई में समूह साध संगत द्वारा श्री गुरूग्रन्थ साहिब जी की शाही सवारी को शबद कीर्तन गायन करते हुए गुरूद्वारा साहिब से नाका हिण्डोला होते हुए डीएवी इण्टर कालेज ऐशबाग रोड में सजे पंडाल में ले जाया गया। भव्य पंडाल को बहुत खूबसूरती से सजाया गया था जिसमें फूलों से सुसज्जित भव्य स्टेज पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का प्रकाश किया गया। बहुत सुबह से ही लखनऊ एवं आस-पास के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु डीएवी इण्टर कालेज में पहुॅचने लगे तथा पक्तियों में खडे़ होकर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के दर्शन के पश्चात अपना स्थान ग्रहण कर गुरूबाणी का रसपान किया।
विशेष रूप से पधारे भाई सुखजीत सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब वालों ने अपनी मधुरवाणी में तही प्रकास हमारा भयो पटना सहिर बिखै भव लयो।। शबद कीर्तन गायन कर समूह साध संगत को निहाल किया। प्रचारक गुरजिंदर सिंह जी मलकपुर वालों ने साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन पर दिल को छू देने वाले विचार व्यक्त किये। रागी जत्था भाई अरविंदर सिंह जी नूर हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर वालों ने देह शिवा बर मोहि है शुभ करमन से कबहुँ न टरों। शबद कीर्तन गायन कर संगतों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। सिमरन साधना परिवार के बच्चों एवं माता गुजरी सत्संग सभा,लखनऊ की सदस्याओं ने भी इस कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन किया। अमृत संचार का आयोजन भी गुरुद्वारा नाका हिंडोला में किया गया।
डीएवी इण्टर कालेज में दिन भर गुरबाणी कीर्तन तथा गुरमत विचारों का कार्यक्रम चला जिसका संचालन धार्मिक सचिव सरबजीत सिंह ने किया। समागम में लंगर के वितरण की सेवा सिख यंग मेन्स एसोसियेशन एवं खालसा इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा की गयी। कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संगत की सेवा चाय/काफी, ब्रेड छोले, जलेबी, मक्के की रोटी सरसों का साग आदि अनेक तरह के व्यंजनों के स्टाल लगाकर की गई। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था स. दलजीत सिंह बग्गा, मनमीत सिंह, स. हरमिन्दर सिंह टीटू देखरेख में हुई। दिन के 12:00 बजे से गुरू का लंगर संगत में वितरित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया।

गुरू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री, सरदार बलदेव सिंह औलख कृषि राज्य मंत्री, सरदार परविंदर सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग तथा सरकार के प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित हुए उन्हें भी अध्यक्ष डा.अमरजोत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। अरदास के उपरान्त उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स. अमरजोत सिंह ने सभी सिख संगठनों/जत्थेबन्दियों को गुरू जी की कृपा सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

गुरुद्वारा मानसरोवर में शबद कीर्तन संग सजा विशेष दीवान
लखनऊ। सिक्खों के दसवें गुरू धन-धन साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा मानसरोवर गुरू तेग बहादर नगर (एलडीए) कालोनी, लखनऊ में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब और गुरू महाराज की पालकी साहिब को फूलों, गुब्बारों एवं रंगीन लाइटों से सजाया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की आरंभता श्री अखण्ड पाठ साहिब की आरम्भता हुई, जिसकी समाप्ति 6 को सुबह 8:00 बजे हुई। शाम को 5:45 बजे से रात 11:00 बजे तक विशेष कीरतन दिवान सजाया गया। साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए विशेष दिवान के लिये बाहर से आये हुए रागी जत्थों ने साध संगतों को शबद कीरतन से निहाल किया। इस शुभ अवसर पर भाई हरपाल सिंह जी दरबार साहब वाले, भाई बलजीत सिंह जी दमदमा साहब वाले ने शबद कीरतन तहिं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर बिखे भव लयो… किया। इसके उपरान्त हेड ग्रन्थी ज्ञानी बलदेव सिंह जी ने कथा द्वारा साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि गुरू गोविन्द सिंह जी प्रकाश सन 1666 में गंगा शहर में पटना शहर में हुआ था पटना शहर बिखे भव लयो। स्त्री सत्संग जत्था तथा हजूरी रागी भाई गुरमुख सिंह जी, गुरुद्वारा मानसरोवर वालो ने सभी साध संगतों को गुरवाणी, कीरतन, कथा से निहाल किया। दोनों दिन गुरू का लंगर सभी साध संगतों को बिना भेदभाव के अटूट वितरित किया गया।
गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार सम्पूर्ण सिंह बग्गा जी ने गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सभी संगतों को बधाई एवं शुभकामनायें व धन्यवाद दिया और गुरू घर की सेवा में लगे हुए सभी लोगों एवं सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इकबाल सिंह, सुरेन्दर सिंह बग्गा, देवेन्दर पाल सिंह बग्गा, चरनजीत सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, गगनदीप सिंह बग्गा, देवेन्दर जीत सिंह सेठी, यशपाल सिंह ऐबट, परमजीत सिंह चन्दर तथा गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सारे मेम्बर मौजूद रहें।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर फूलों की वर्षा
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व बहुत ही श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहब को विशेष फूलों एवं लाइटों द्वारा सजाया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया डॉक्टर गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में सायं 6:30 से रात्रि 2:00 तक विशेष रूप श्री दरबार साहब अमृतसर से भाई अरविंदर सिंह नूर भाई सुखजीत सिंह जी एवं गुरुद्वारा शीशगंज दिल्ली से भाई अंग्रेज सिंह जी कथा एवं कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया। रात्रि 1:10 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर गुलाब के फूलों से फूलों की वर्षा हुई। प्रात: 10:00 बजे से लेकर शाम को 4:00 बजे तक डी.ए.वी. कॉलेज ग्राउंड में प्रकाश उत्सव मनाया गया। श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज 1672 में 6 वर्ष की अवस्था में अपनी माताजी माता गुजरी जी एवं अपने मामा कृपालचंद जी के साथ गुरुद्वारा यहियागंज में आए थे एवं दो माह 13 दिन रुके थे। इस स्थान पर उनके हस्तलिखित हुकमनामे एवं हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर उनके हस्ताक्षर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...