प्रगति भारत महोत्सव 2024 का उद्घाटन बृजेश पाठक करेंगे
लखनऊ। प्रगति भारत महोत्सव 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कांशीराम सांस्कृतिक स्थल, बंगला बाजार आशियाना, लखनऊ में होगा। आज का भारत समृद्ध भारत के थीम पर केंद्रित होगा प्रगति भारत महोत्सव-2024 प्रगति भारत महोत्सव 2024 का शुभ उद्घाटन बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं सुषमा खर्कवालजी महापौर लखनऊ द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में झूलों संग ऊंट और हाथी एवं घुड़सवारी होगी आकर्षण का केंद्र होगी। केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय हैण्डीक्राफ्ट, हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना और नाबार्ड के होंगे स्टाल, खुर्जा के क्रॉकरी संग भदोही के कालीन बिखेरेगे अपनी शान तथा साथ में होगा लखनऊ क टेरा कोटा, मुख्य मंच पर होगी स्थानीय एव अनेक राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भोजपुरी, अवधी, बृज, बुंदेलखण्ड न्रुत्य एव गायन सहित कवि सम्मेलन होगे आकर्षण का केंद्र, विभिन्न राज्यो के फूड स्टालो कश्मीरी, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इन्डियन संग अवधी मुग्लई व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। प्रगति भारत महोत्सव-24 में नि:शुल्क भारत टैलेंट हंट का होगा आयोजन, भारत के समस्त राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, दिल्ली और पांडिचेरी की कला संस्कृति, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम हैण्डी क्राफ्ट के स्टाल आकर्षण का केन्द्र होंगे। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव 2024 में आजीविका मिशन, हैण्डीक्राफ्ट, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ.प्र. और नाबार्ड की सहभागिता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना भी फलीभूत होगी। इसके अलावा विशेष रूप से सिंपला, कोको पेंट, क्रिमिका, मागों, राज-रतन कम्पनियो का स्टाल भी महोत्सव की शोभा बढ़ायेगे। श्री सिंह ने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव 2024 नि:शुल्क भारत टैलेंट हं्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बच्चो व युवाओ की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माड्लिंग, मेंह्दी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, मिस्टर मिस और मिसेज भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रगति भारत महोत्सव 2024 का इस बार विशेष महत्व होगा धनतेरस, दीपावली, भईया दूज, छट पर्व से सम्बंधित सभी वस्तुए विशेष रूप से उचित मूल्य पर उप्लब्ध होगी ।
संस्था के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रगति भारत महोत्सव-2024 में भारत के विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को प्रगति भारत महोत्सव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया जायेगा। प्रगति भारत महोत्सव-2024 की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना भारत के विभिन्न राज्यों और के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, राजस्थान का घूमर नृत्य, पंजाब का गिद्दा-भांगड़ा, हरियाणा का झूमर नृत्य, बिहार का जाट जाटिन नृत्य, झारखंड का फगुआ नृत्य, महारास्ट्र का लावणी नृत्य, गुजरात का गरबा एव डंडिया नृत्य के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली के कार्यक्रम होंगें।





