मां आशा देवी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित प्राग नारायण रोड पर साहित्यकार स्व. आशा देवी के नाम पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जहां प्रदेश भर से कई मशहूर कवयित्रियां व साहित्यकार तथा समाजसेवी व पत्रकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. आशा देवी के चित्र पर माला अर्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया इसके उपरान्त डॉक्टर रीमा सिन्हा व प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज सिद्दीकी द्वारा बेहतरीन मंच संचालन में मौजूदा कवि व कवयित्रियों ने मां के ऊपर अपनी शानदार रचनाएं पेश करके सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ रीमा सिन्हा ने आपने वक्तव्य में कहा कि उनमें लेखनी का हुनर अपनी माँ से मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य संरक्षक आजाद हफीज, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन के महामंत्री अब्दुल वहीद, वरिष्ठ साहित्यकारा डॉ शोभा दीक्षित भवाना, वरिष्ठ समाजसेवी वी.बी पाण्डे, वरिष्ठ पत्रकार, सुनील ग्रोवर, मौजूद रहे, इन लोगों ने तथा सय्यद गुलाम हुसैन ने मां और मानवता पर भावुकता पूर्ण अपने विचार रखे, तो वहीं लेखक परवेज अख़्तर ने मां व महिलाओं पर लिखे औरत हर मायनों में महान है… के कुछ अंश साझा किए। निहारिका साहित्य मंच द्वारा आयोजित मां आशा देवी स्मृति सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ब्रांड एम्बेसडर व मशहूर मॉडल सोहानी सिन्हा तथा कंट्री आॅफ इण्डिया की तेज तर्रार पत्रकार अदीबा खान ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इनके आलावा इस ममतामयी कार्यक्रम में वरिष्ठ एंकर भारती जायसवाल, रिंकी सिंह, प्रदक्षिणा मिश्रा, प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ चंद्रावती, कानपुर की डॉ मीरा कनौजिया, अनुपमा श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, डॉ विभा प्रकाश, अंजू सुंदर, उपमा आर्य सहर, सहर, वी.बी पाण्डे, आजाद हफीज, अजीज सिद्दीकी, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, अब्दुल वहीद, जुबेर अहमद, सय्यद गुलाम हुसैन, प्रमोद कुमार, भारती जायससवाल, अनवर आलम, एन.आलम मुश्ताक बेग, सय्यद इकबाल, मोहम्मद इकराम, जावेद बेग, डॉक्टर पंत, जमील मलिक, मुजीब बेग, जैन साहब के अलावा कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। मौजूदा सभी लोगों को माला पहना कर, दुशाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। अन्त में डॉक्टर रीमा सिन्हा व अजीज सिद्दीकी ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।





