back to top

पीएम मोदी ने लिखा पत्र, नए भारत के उदाहरण हैं महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद लिखे पत्र में कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेट कप्तान नए भारत के परिचायक है जिसमें परिवार के नाम से किस्मत नहीं लिखी जाती। धोनी ने अपने ट्विटर पेज पर यह पत्र साझा किया है।

शनिवार को इंस्टाग्राम पर मैं पल दो पल का शायर हूं गीत के साथ मुझे शाम सात बजकर 29 मिनट से रिटायर्ड समझे संदेश डालकर सभी को हैरान कर देने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की यह पहली पोस्ट है। मोदी ने पत्र में लिखा, आप नए भारत की भावना के महत्वपूर्ण उदाहरणों में से एक है जिसमें युवाओं की तकदीर परिवार के नाम से नहीं लिखी जाती। वे खुद अपना नाम और भाग्य बनाते हैं।

उन्होंने लिखा, यह मायने नहीं रखता कि हम कहां से जाते हैं जब तक हमें यह पता हो कि हमें कहां जाना है। आपने यह जज्बा दिखाया है और इसके साथ कई युवाओं को प्रेरित किया। मोदी ने यह भी लिखा कि सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी का आकलन अन्याय होगा क्योंकि उनका प्रभाव असाधारण रहा है।

उन्होंने लिखा, महेंद्र सिंह धोनी नाम सिर्फ आंकड़ों या मैच जिताने में भूमिकाओं के लिए याद नहीं रखा जाएगा। सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर उनका आकलन ज्यादती होगी। प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने प्रधानमंत्री को प्रशंसा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, एक कलाकार, सैनिक या खिलाड़ी प्रशंसा ही चाहता है। वह यही चाहता है कि उसकी मेहनत और बलिदान को पहचान और प्रशंसा मिले। आपकी प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। प्रधानमंत्री ने लंबे पत्र में धोनी के शांतचित्त रवैए की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी हेयरस्टाइल क्या है। आपका शांत रवैया हार और जीत में समान रहा जो हर युवा के लिए काफी अहम है। धोनी अपने कैरियर में अलग अलग हेयरकट के लिए भी विख्यात रहे हैं। शुरूआती दौर में उनके लंबे बाल हुआ करते थे जिसकी एक समय पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ ने भी तारीफ की थी।

उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों और विकेटकीपरों में शामिल करते हुए मोदी ने कहा, कठिन परिस्थितियों में आप भरोसेमंद साबित हुए और मैच को जीत तक ले जाने की आपकी शैली लोगों की यादों में पीढियों तक रहेगी, खासकर 2011 विश्व कप फाइनल। उन्होंने लिखा, एक छोटे शहर के साधारण परिवार से आने के बाद आप राष्ट्रीय स्तर पर चमके और अपना नाम रोशन करने के साथ भारत को गौरवान्वित किया जो सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धोनी की कामयाबी और व्यवहार करोड़ों युवाओं को ताकत और प्रेरणा देता है जो उनकी तरह बड़े स्कूलों या कॉलेजों में नहीं पढे या बड़े परिवारों से नहीं है लेकिन उनमें इतनी प्रतिभा है कि उच्चतम स्तर पर अलग पहचान बना सकें। मोदी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना भी दी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...