back to top

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित की गईं भगवान राम की तस्वीर

न्यूयॉर्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का जश्न अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित कर मनाया गया। यहां पर जश्न मनाने के लिए लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी एकत्रित हुए।

भगवान राम और भव्य मंदिर की तस्वीर और भारतीय तिरंगा विशाल एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर बुधवार को प्रदर्शित किया गया। आयोजकों को बुधवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक इस तस्वीर को प्रदर्शित करना था, लेकिन इसे करीब चार घंट बाद दोपहर एक बजे तक ही प्रदर्शित किया गया।

आयोजकों ने राम जश्न नाम की एक वेबसाइट पर कहा, “कट्टरपंथी समूह हमें रोकने की कोशिश कर सकते है, लेकिन वे हिंदुओं को चुप नहीं कर सकते। रात साढ़े सात बजे टाइम्स स्क्वायर पर आएं और जश्न मनाए। (शाम को तस्वीर प्रदर्शित नहीं की जाएगी)।”

प्रमुख सामुदायिक नेता एवं अमेरिकी भारत लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सिहानी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए।

न्यूयॉर्क और कई अन्य राज्यों से भारतीय प्रवासी शाम को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्रित हुए। आयोजकों ने यहां दीये जलाने, भजन गाने और मिठाइयां बांटने की व्यवस्था की थी। लोग यहां सांस्कृतिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। लोगों ने “जय श्री राम” के नारे लगा अपना उत्साह जाहिर किया।

सूत्रों ने बताया कि बिलबोर्ड का ठेका लेने वाली कम्पनी ने कहा था कि कानूनी बाध्यता के चलते वह राजनीतिक विज्ञापन वहां प्रदर्शित नहीं कर सकती।

सूत्रों ने हालांकि कहा कि तस्वीर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि केवल चार घंटे भी भगवान राम की तस्वीर को वहां प्रदर्शित किया जाना ऐतिहासिक है। तस्वीर को पहले पूरे दिन वहां प्रदर्शित किया जाना था।

सिहानी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण विश्वभर में हिंदुओं का सपना पूरा होने जैसा है। छह साल पहले तक इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दिन आया और हम पूरे जोश के साथ इसका जश्न मनाना चाहते हैं।”

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...