back to top

सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

गरीब बच्चों ने फैशन शो में लिया भाग, दिखायी प्रतिभा
राजधानी में ग्लोबल अवार्ड्स आॅफ यूपी-2024 का हुआ आयोजन

लखनऊ। एनएफसीडी लिमिटेड और ग्रीन व्यू सोलर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से ‘ग्लोबल अवार्ड्स आॅफ यूपी-2024’ और ‘ग्लोबल रनवे फैशन वीक’ का आयोजन किया। इस आयोजन में राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ के छात्रों द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मॉडलों ने पहन कर रैम्प वॉक किया।
लखनऊ के निराला नगर स्थित द रेग्नेंट होटल में हुए इस कार्यक्रम में आयोजक समरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्लम के गरीब बच्चो ने भी इस फैशन शो में भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पद्मजा चौहान (कढर) अपर पुलिस महानिदेशक, विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना गहरवार (कअर), रुचिता चौधरी ( कढर), रत्नेश सिंह (निदेशक वित्त), विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह गोमती रत्न सम्मान से विभूषित ‘पूर्व प्रबन्धक नेशनल डिग्री कालेज लखनऊ एवं वर्तमान में राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर के कार्यपरिषद सदस्य के साथ ही कई प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रमुख समाजसेवी, प्रसिद्ध कलाकारों का समर्थन मिला। प्रसिद्ध अभिनेता अनिरुद्ध दवे, अन्तरराष्ट्रीय डिजायनर कीर्ती सिंह राठौर, पद्म श्री राम चेत चौधरी, संस्था ‘उम्मीद’ की संस्थापक आराधना, ‘रेड ब्रिगेड’ संस्था से उषा विश्वकर्मा, आकार-आईएस से संबंधित प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी से कार्यक्रम को समृद्धि मिली।
कार्यक्रम के आयोजक समरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा हमेशा से ही उद्देश्य रहा है कि हमारे देश की वह प्रतिभाएं जिन्हें अब तक उचित मंच नहीं मिल सका उन्हें दुनिया के सामने लाया जाए, जिसके तहत हमने देखा कि आज कैसे राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ के छात्रों द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मॉडलों ने पहन कर रैम्प वॉक किया।
उन्होंने कहा कि हम सबने देखा कि किस प्रकार गरीब स्लम एरिया के रहने वाले बच्चों ने खूबसूरती से इस फैशन शो में उत्साह के साथ भाग लिया। इन बच्चों ने यह दिखा दिया कि अगर इनको उचित मार्गदर्शन और मदद मिले तो यह पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश और भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...