back to top

व्यक्तित्व का आकर्षण

मनुष्य जीवन को सफल और उन्नत बनाने वाले अनेकों गुण होते हैं। जैसे सच्चाई, न्यायप्रियता, धैर्य, दृढ़ता, साहस, दया, क्षमा, परोपकार, आदि। इनमें से कुछ गुण तो ऐसे होते हैं जिनके द्वारा अन्य लोगों का उपकार भी होता है और अपनी भी आत्मोन्नति होती है। उदारता एक ऐसा ही महान गुण है। मनुष्य के व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने वाली यदि कोई वस्तु है, तो यह उदारता है। उदारता प्रेम का परिष्कृत रूप है।

प्रेम में कभी-कभी स्वार्थ भावना छिपी रहती है। कामातुर मनुष्य अपनी प्रेयसी से प्रेम करता है पर जब उसकी प्रेम वासना की तृप्ति हो जाती है, तो वह उसे भुला देता है। जिस स्त्री से कामी पुरुष अपने यौवन काल और अरोग्य अवस्था में प्रेम करता है, उसी को वृद्धास्था में अथवा रुग्णावस्था में तिरस्कार की दृष्टि से देखने लगता है। पिता का पुत्र के प्रति प्रेम, मित्र का मित्र के प्रति प्रेम तथा देशभक्त का अपने देशवासियों के प्रति प्रेम में स्वार्थ भाव भी रहता है।

जब पिता का पुत्र से, भाई का भाई से, मित्र का मित्र से, देशभक्त का देशवासियों से किसी प्रकार का स्वार्थ भाव नहीं होता, तो वे अपने प्रियजनों से उदासीन हो जाते हैं पर जिस प्रेम का आधार उदारता होती है, वह इस प्रकार नष्ट नहीं होता। उदार मनुष्य दूसरे से प्रेम अपने स्वार्थ साधन हेतु नहीं करता, वरन उनके कल्याण और अपने स्वार्थ के कारण करता है। इससे उदारतायुक्त प्रेम सेवा का रूप धारण कर लेता है। इस प्रकर का पे्रम दैवी रूप में प्रकाशित होता है।

उदार मनुष्य दूसरे के दुख से दुखी होता है। उसे अपने सुख-दुख की उतनी चिंता नहीं रहती जितनी दूसरे के सुख-दुख की रहती है। भगवान बुद्ध अपने दुख की निवृत्ति हेतु संसार को त्याग जंगल में नहीं गये थे। वरन संसार के सभी प्राणियों को दुखों से मुक्त करने के विचार से राज प्रसाद त्याग कर वनवासी बने थे। ऐसे व्यक्ति ही नर-श्रेष्ठ कहे जाते हैं। उदारता से मनुष्य की मानसिक शक्तियों का अद्भुत विकास होता है। जो व्यक्ति अपने कमाये धन का जितना अधिक दान करता है, वह अपने अंदर और धन कमा सकने का उतना ही अधिक आत्म विश्वास उत्पन्न कर लेता है।

सच्चे उदार व्यक्ति को अपनी उदारता के लिए कभी अफसोस नहीं करना पड़ता। उदार व्यक्ति की आत्म-भर्त्सना नहीं होती। सेवा भाव से किया गया कोई भी कार्य मानसिक दृढ़ता ले आता है। इसके कारण सभी प्रकार के वितर्क मन में उथल पुथल पैदा न करके शांत हो जाते हैं। अनुदार व्यक्ति अनेक प्रकार का आगा पीछा सोचता है, उदार व्यक्ति इस प्रकार की बात नहीं सोचता।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...