back to top

किसान प्रदर्शन : दिल्ली सीमाओं पर और कड़े किए गए सुरक्षा बंदोबस्त, यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की दिल्ली से लगी सीमाओं पर बढ़ती संख्या को देख बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी। दिल्ली के उत्तर प्रदेश से लगने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन तेज हो गया है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग बंद है।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, गौतम बुद्ध नगर के पास किसानों के प्रदर्शन के कारण नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर बंद है। लोगों को नोएडा जाने के लिए नोएडा लिंक रोड की बजाय एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है। फिरोजाबाद, मेरठ, नोएडा और एटा से लगातार आ रहे किसानों के कारण अधिकारियों को लगातार दूसरे दिन चिल्ला बॉर्डर बंद रखना पड़ा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अनेक किसान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मौजूद हैं और केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब तथा हरियाणा के किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसान राम किशन ने कहा, फिरोजाबाद, मरेठ, नोएडा और एटा सहित कई जिलों से और किसान चिल्ला बॉर्डर की ओर आ रहे हैं। हमारी मांगे पूरी होने तक हम यहां से नहीं जाएंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यहां होने से उन्हें घर पर खेती से जुड़े कार्यों को लेकर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके बावजूद वह पीछे नहीं हटेंगे। मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन के सदस्य सोनू ने कहा, इस समय हम गन्ने की खेती करते हैं, लेकिन यह जरूर है।

सरकार के हमारी मांगे पूरी करने तक हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रमुख प्रदर्शन स्थलों में से एक सिंघु बॉर्डर पर भी और किसानों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। किसानों के प्रदर्शन के जारी होने के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बल की भारी तैनात रही और कंक्रीट के अवरोधक अब भी वहां है। पुलिस के अनुसार किसानों के दिल्ली चलो प्रदर्शन मार्च के मद्देनजर एहतियाती तौर पर दिल्ली के सीमा बिंदुओं पर वाहनों की तलाशी बढ़ा दी गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यूपी गेट के पास गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के अलावा सीमेंट के अवरोधक और कई स्तर पर अवरोधक लगाए गए हैं, जहां शनिवार से कई किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया था। सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई उनकी लंबी बैठक बेनतीजा रही थी। अब दूसरी बैठक गुरुवार को होगी। राष्ट्रीय राजधानी को गुडग़ांव और झज्जर-बहादुरगढ़ से जोड़ने वाले दो अन्य बॉर्डर भी एहतियाती तौर पर बंद कर दिए गए हैं।

यातायात पुलिस ने टिकरी, झाड़ौदा और झटीकरा बॉर्डर को भी हर तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बडूसराय बॉर्डर केवल दो-पहिया वाहनों के लिए खुला है। उसने कहा कि हरियाणा के लिए ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासना बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं। यातायात को अन्य मार्गों पर परिवर्तित करने की वजह से जाम लग गया है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...