back to top

टप्पल में शांति: भारी पुलिस बल तैनात, इंटरनेट सेवा बंद

अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के टप्पल कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच सोमवार को शांति दिखी। उधर, खैर क्षेत्र में मध्यरात्रि तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। रविवार को हालात काबू करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

प्रदर्शनकारी प्रशासन से मांग कर रहे थे कि ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में तत्काल न्याय मिले। पुलिस ने दक्षिणपंथी समूहों द्वारा किए गए प्रदर्शन को किसी तरह नियंत्रित किया। ये लोग टप्पल में महापंचायत करना चाह रहे थे।

बताया जाता है कि महापंचायत की सूचना किसी हिन्दूवादी समूह ने सोशल मीडिया पर दी थी। आसपास के जिलों के लोग भी महापंचायत में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने टप्पल कस्बे में प्रवेश के रास्तों पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

जिला प्रशासन ने खैर क्षेत्र में मध्यरात्रि 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने पूरे खैर तहसील क्षेत्र में सोमवार मध्यरात्रि तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया है। टप्पल कस्बा खैर तहसील में ही आता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश कुलहरि ने बताया कि हालात काबू में हैं। किसी को माहौल खराब करने का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

उन्होंने इन खबरों को गलत बताया कि टप्पल में असुरक्षित महसूस कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोग पलायन कर रहे हैं। कुलहरि ने कहा कि कुछ लोग अस्थाई तौर पर जा सकते हैं लेकिन जल्द लौट आएंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमीरूल्लाह खां ने हिन्दू लड़की पूजा चौहान की सराहना की है, जिसने जान पर खेलकर रविवार को एक मुस्लिम परिवार के लोगों की जान बचाई। मुस्लिम परिवार हरियाणा के बल्लभगढ से अलीगढ आ रहा था।

रास्ते में उनकी कार पर मोटरसाइकिल सवार असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया था। खां ने बताया कि पूजा अगर हालात काबू करने में सफल नहीं होती तो हालात खराब हो सकते थे।

टप्पल में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आरोप है कि ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और टिप्पणी डालकर अफवाह फैला रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...