संगीत नाटक अकादमी में नाटक का मंचन
लखनऊ। रविवार शाम संगीत नाटक अकादमी में नाटक पार्क का मंचन किया गया। यह नाटक रेपर्टवा फाउडेशन एवं उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक निदेशालय की पहल ‘रेपर्टवा वीकेंड्स की चौथी शृखला के सातवें नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसके अंतर्गत देश भर से अलग-अलग रंगमंच अभिनेता शहर में नाटकों का मचन करने आते हैं।
मानव कौल द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक पार्क में बहुचर्चित कलाकार शुभ्रज्योती बरात, सुमीत व्यास और गोपाल दत्त ने तीन ऐसे व्यक्तियों की भूमिका निभायी है जो नाटक की शुरूआत में एक पार्क में अपनी मनपसंद जगह पर बैठने के लिए एक दूसरे से झगड़ते पाए जाते हैं। 2017 में लिखा गया नाटक पार्क आज के समय में घट रही घटनाओं के संबंध में बेहद उपयुक्त है। हास्य और व्यंग्य की चादर ओढ़े नाटक पार्क दर्शकों को हंसने और गहराई में सोचने में खरा उतरता है। रेपर्टवा फाउडेशन के सस्थापक भूपेश राय के अनुसार रेपर्टवा वीकेंड्स के माध्यम से वह लखनऊ के लोगों को रंगमंच की खूबसूरती से अवगत कराना अच्छे नाटकों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखते हैं।





