back to top

हमारा संकल्प और प्रतिबद्धता है घोषणापत्र, हर वादा होगा पूरा : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का घोषणापत्र उसका संकल्प और प्रतिबद्धता है तथा महागठबंधन की सरकार बनने पर इसमें किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा, “यह घोषणा पत्र हमारा संकल्प और प्रतिबद्धता है। इसमें किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। यह हमारा ‘प्रण पत्र’ है।

उन्होंने कहा, हमने हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के नियुक्ति व तबादले को उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के दायरे में सुनिश्चित करने के लिए एक समान नीति बनाने का वादा किया है। राजद नेता ने बताया कि विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने पर राज्य के सभी प्रमंडलों में पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब का निर्माण कराया जाएगा और उनके लिए हॉस्टल भी खोले जाएंगे।

यादव ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर भी निशाना साधा और कहा कि उसने अब तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि तेजस्वी ने कहा, जो हमने 17 महीने की महागठबंधन सरकार में किया, वह गिरिराज सिंह ने अपने पूरे जीवन में नहीं किया है। सिंह ने कहा था कि तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री रहते हुए इन वादों को पूरा करना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...