back to top

भारत की मलेशिया पर 6-0 से जीत, मैच में मनदीप और गुरसाहिबजीत चमके

टोक्यो: मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह के दो-दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हाकी टीम ने शनिवार को यहां ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी। गुरिंदर सिंह और एसवी सुनील अन्य दो खिलाड़ी थे जिन्होंने गोल करने वालों में अपना नाम लिखवाया। भारत ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा। अनुभवी सुनील, मनदीप और गुरसाहिबजीत ने पहले दस मिनट में ही मौके बनाए। भारत को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गुरिंदर ने गोल में बदला। दूसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाया और 18वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी।

 

इस बीच विश्व में 12वें नंबर के मलेशिया ने भी एक दो अच्छे हमले किए लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने उन्हें नाकाम कर दिया। भारत की तरफ से तीसरा गोल 33वें मिनट में उप कप्तान मनदीप ने जसकरण सिंह के पास पर किया। अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने मलेशिया पर अधिक दबाव बनाया और इन 15 मिनट में तीन गोल दागे। मनदीप ने 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया जबकि गुरसाहिब ने 56वें मिनट में टीम का पांचवां और सुनील ने 60वें मिनट में छठा और अंतिम गोल किया। भारत रविवार को विश्व में नंबर आठ न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...