back to top

एनटीपीसी 6 माह में देगी यूपी को 1980 मेगावाट बिजली

लखनऊ। नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (NTPC) टांडा उत्तर प्रदेश कोयले से सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाली अब अगले 6 महीने में एनटीपीसी की यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। इन पावर प्लांटों की अधिकांश बिजली कुल 660 मेगावाट बिजली में 77 फीसदी बिजली उत्तर प्रदेश को मिलेगी।

एनटीपीसी के उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के एस राजीव ने बताया कि मेजा में नवनिर्मित दो इकाईयां जिनकी क्षमता 660-660 मेगावाट है वहां उत्पादन मार्च तक शुरू करने की तैयारी है। इन तीनों इकाईयों की उत्पादन क्षमता 1980 मेगावाट होगी। तीनों पावर प्लांटों की कमीशनिंग जल्द कर दी जाएगी।  इस वित्तीय वर्ष में 1360 मेगावाट की क्षमता बढ़ाई गई है।वर्तमान में कोयले और गैस से एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा 43,128 मेगावॉट की संस्‍थापित क्षमता के साथ विद्युत उत्‍पादन किया जाता है।

ntpc tanda

एनटीपीसी लिमिटेड देश में सबसे बड़ी विद्युत उत्‍पादन कंपनी है। . इसने हाइड्रो पावर, कोयला खनन, विद्युत उपस्‍कर विनिर्माण, तेल तथा गैस अन्‍वेषण, विद्युत व्‍यापार और वितरण के क्षेत्रों में भी विविधीकरण किया है। एनटीपीसी के टांडा पावर प्लांट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने दी।

2032 तक 28 फीसदी उत्पादन सोलर एनर्जी से बढ़ाएगा टांडा एनटीपीसी

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के एस राजीव ने बताया कि 2032 तक 34000 मेगावाट बिजली उत्पादन सोलर और रिन्यूबल एनर्जी के जरिए करने का लक्ष्य रखा है। सोलर एनर्जी के क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए कई सोलर पावर प्लांट का निर्माण करा रहा है। कंपनी की योजना अपने थर्मल पावर प्लांट के पास भी छोटे.छोटे सोलर पावर प्लांट लगाने की है।

वाराणसी एवं रीवां में ऐशपार्क संस्थापित करने की पहल

थर्मल पावर प्लांटों से निकलने वाली राख की उपयोगिता को बढ़ावा देने के लिए एनटीपसी वाराणसी और रीवां में ऐशपार्क बना रहा है। यहा पर ईंटें/ब्लाक/टाईल्स एवं आरएमसी निर्माताओं को रु. 500/- प्रति मीट्रिकटन की दर पर राख की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। टाउनशिप पूरी तरह पॉलीथीन मुक्त एवं तंबाकू एवं तंबाकू निर्मित वस्तुओं के लिए निषिद्ध की गई हैं।

 

टांडा में हुई प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य महाप्रबंधक टांडा  के.एस. राव, उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  पंकज कुमार, महाप्रबंधक (कामर्शियल)  एच. हरचंदानी, टांडा परियोजना के महाप्रबंधक (कमिशनिंग)  जयंत सेनशर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना) जे.एस. अहलावत, महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण) संजय कुमार सिंह,  एस.एन.पाणिग्राही, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), उ. क्षेत्र के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बी.के. पाण्डेय उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...