back to top

नोएडा : आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में छापा, रेव पार्टी कर रहे 39 लोग हिरासत में

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित एक आवासीय सोसाइटी के एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी कर कथित तौर पर रेव पार्टी कर रहे 39 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में हरियाणा लेबल वाली शराब की बोतलें, हुक्का आदि बरामद किए गए हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि सेक्टर-94 स्थिति सुपरनोवा सोसाइटी के एक फ्लैट में कई लोग रेव पार्टी कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने 39 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया जो कि नामी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए विद्यार्थियों की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच है।

प्रवक्ता ने कहा, पूछताछ में पता चला कि व्हॉट्सऐप पर संदेश भेजकर पार्टी के लिए छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। एक व्यक्ति के लिए 500 रुपये और जोड़े के लिए 800 रुपये प्रवेश शुल्क लिया गया। पुलिस को विद्यार्थियों को भेजा गया संदेश भी मिल गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...