back to top

सैफ अली खान पर हमला करने वाले का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, 20 टीमें गठित

मुंबई। मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सैफ अली खान के आलीशान अपार्टमेंट में उन पर चाकू से कई बार हमला करने वाले हमलावर को मुंबई पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि घटना को 30 घंटे से अधिक समय बीत चुके हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने घुसपैठिए का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें गठित की है और उसका पता लगाने के लिए अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने तकनीकी डाटा एकत्र किया है, जिसमें यह भी शामिल है कि जब अभिनेता पर सतगुरु शरण इमारत में स्थित उनके अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश के दौरान हमला किया गया था, तब इलाके में कितने मोबाइल फोन सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ता की मदद से खान के घर और इमारत से सबूत एकत्र किए गए हैं तथा हमलावर का पता लगाने के लिए मुंबई में कई जगहों पर तलाशी ली गई है।

बुधवार को रात करीब ढाई बजे हुए हमले में 54 वर्षीय अभिनेता के गर्दन सहित छह जगह चाकू से वार किया गया। अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक, आपातकालीन सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं। वह अब भी अस्पताल में हैं। पुलिस इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है जिसमें लकड़ी की छड़ी और लंबी हेक्सा ब्लेड लिए हुए नजर आ रहा घुसपैठिया हमले के बाद भागता हुआ दिखाई दे रहा है। रात दो बजकर 33 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ तौर पर नजर आ रहा है। वह इमारत की छठी मंजिल की सीढÞियों से नीचे भागते हुए कॉलर वाली भूरे रंग की टी-शर्ट और लाल गमछा पहने हुए दिख रहा है। अभिनेता 12वीं मंजिल पर रहते हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खान के अलावा घर में काम करने वाली 56 वर्षीय स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप और एक घरेलू सहायक को भी इस घटना में ब्लेड से चोटें आई हैं। एलियामा फिलिप मामले में शिकायतकर्ता हैं। खान, उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर, उनके दोनों बेटे – चार वर्षीय जेह और आठ वर्षीय तैमूर सहित पूरा परिवार अपने पांच घरेलू सहायकों के साथ 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में थे। पुलिस को दिए गए बयान में जेह की देख रेख करने वाली आया (नैनी) फिलिप ने कहा कि हमलावर ने एक करोड़ रुपये मांगे थे।

फिलिप का हथियारबंद हमलावर से सबसे पहले सामना हुआ था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने जबरदस्ती घुसने या अभिनेता के फ्लैट में सेंध लगाने की कोशिश नहीं की, बल्कि संभवत: रात में किसी समय चोरी करने के इरादे से वह अंदर घुसा था। हमलावर सीढ़ियों के जरिये भाग निकला और फरार है। फिलिप ने बताया कि हमलावर ने उनकी ओर उंगली उठाई और चेतावनी देते हुए कहा, कोई आवाज नहीं। उनकी चीख सुन कर सैफ एवं करीना बाहर आये।फिलिप ने बताया कि घुसपैठिया 35-40 साल का था, फिर उसने खान पर चाकू से हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...