back to top

पहली बार नंबर एक टेस्ट टीम बना न्यूजीलैंड

दुबई। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच पारी और 176 रन से जीतकर पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। कप्तान केन विलियमसन के दोहरे शतक की मदद से श्रृंखला में आसान जीत दर्ज करने से न्यूजीलैंड रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया। न्यूजीलैंड पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचने वाली छठी टीम है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ट्वीट किया, दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी जीत से न्यूजीलैंड आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गया। न्यूजीलैंड नंबर एक बनने वाली कुल सातवीं टीम है। उसकी टीम पिछले दो वर्षों से शीर्ष पर काबिज होने के करीब पहुंची थी लेकिन दूसरे स्थान से आगे नहीं बढ़ पाई थी। न्यूजीलैंड के अब 118 अंक हो गए हैं। वह आस्ट्रेलिया से दो और तीसरे स्थान पर काबिज भारत से चार अंक आगे है। इंग्लैंड (106) और दक्षिण अफ्रीका (96) शीर्ष पांच में शामिल अन्य टीमें हैं। विलियमसन ने बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया है।

उन्होंने हाल में भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर नंबर एक स्थान हासिल किया था। न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भी शीर्ष दो स्थानों पर पहुंचने के करीब है। वह 70 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है लेकिन उसने आस्ट्रेलिया (76.7) और भारत (72.2) से अंतर कम कर दिया है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...