back to top

संकट में नेपाल सरकार : एक और सहयोगी ने वापस लिया समर्थन, 12 को बहुमत पेश करेंगे प्रंचड

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड 12 जुलाई को प्रतिनिधि सभा में बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे। कुछ दिन पहले प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से एक प्रमुख राजनीतिक दल ने समर्थन वापस ले लिया था, जिसके बाद शुक्रवार को एक अन्य सहयोगी ने भी अपना समर्थन वापस ले लिया। प्रधानमंत्री ने संसद सचिव को एक पत्र लिखकर बहुमत परीक्षण के लिए मतदान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री प्रचंड ने शुक्रवार को संसद को संबोधित करते हुए पत्र में उल्लेख किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों में से एक ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद वह नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 100 (2) के तहत 12 जुलाई को बहुमत परीक्षण का अनुरोध करते हैं। सरकार का हिस्सा रहे जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) के तीन नेताओं स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री प्रदीप यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री नवल किशोर साह सुदी और स्वास्थ्य राज्य मंत्री हसीना खान ने शाम को अपने-अपने इस्तीफे दे दिए।

जेएसपी के अध्यक्ष अशोक राय ने प्रधानमंत्री प्रचंड को लिखे पत्र में कहा, हम आपको (प्रधानमंत्री) सूचित करना चाहते हैं कि शुक्रवार को हुई पार्टी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आपके नेतृत्व में गठित सरकार को दिया गया समर्थन आज (शुक्रवार) से वापस ले लिया गया है। जेएसपी के संसदीय दल के नेता राय के अलावा पार्टी के प्रतिनिधि सभा (एचओआर) में छह और सदस्य हैं। इससे पहले 69 वर्षीय प्रचंड ने आठ कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भी पद नहीं छोड़ने की घोषणा की थी और कहा था कि वह संसद में विश्वास मत का सामना करेंगे।

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए सोमवार को समझौता किया था। उल्लेखनीय है कि 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के 89 जबकि सीपीएन-यूएमएल के 78 सदस्य हैं। प्रचंड की पार्टी के 32 सांसद हैं।

दस सीट वाली सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट (सीपीएन-यूएस) ने कहा है कि वह प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। इस समर्थन के बावजूद, प्रचंड को प्रतिनिधि सभा के केवल 63 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 138 वोट की जरूरत होगी। लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रचंड (69) पांचवीं बार बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...