back to top

श्याम तेरी बंशी पर थिरके नंदलाल…पर झूमे दर्शक

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र के एलडीए कालोनी स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक वरिष्ठ समाज सेविका विशिष्ट अतिथि शिखा गोयल समाज सेविका एवम सूरज जैसवानी भाजपा नेता आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा द्वीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक संध्या का आरंभ सताक्षी राय ने गणेश वंदना कर किया तदुपरांत कार्यक्रम प्रस्तुति में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा फोक आर्ट ग्रुप लखनऊ के कलाकारों द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हिंदुस्तान महोत्सव के मंच पर शुरूआत में अवधी भजन प्रस्तुत किया सिमरन द्वारा जगदंबा घर में दिया ना बार अली हो… लोग गायिका आरोही साहनी द्वारा हमारी गुलाबी चुनरिया हमका लागी नजरिया गीत प्रस्तुत किया गया कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया । वहीं देर शाम तक चले रंगमंच प्रोग्राम में श्याम तेरी पर बंशी पर थिरके नंदलाल सॉन्ग पर त्रिवेणी कला संगम के बच्चों द्वारा मनोरम नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी। वहीं तराना पर नृत्य प्रस्तुत कर आर्तिका जयसवाल एवं एवियाना ठाकुर को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में कैलाश संगम के तत्वाधान में बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमें सृष्टि कनौजिया ने मैंने कहा फूलों से… नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया, क्रिशा सेठ बच्चे मन के सच्चे… नृत्य प्रस्तुत किया। तुमसे मिलने की तमन्ना… पर आदित्य अवस्थी ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोहा। इस दौरान महोत्सव समिति के रणवीर सिंह , हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जयसवाल,नीलम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। महोत्सव के रंगमंच का संचालन आर जे प्रदीप शुक्ला ने किया ।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...