back to top

मुरलीधर-राधारानी ने भक्तों संग खेली फूलों की होली

 

शिव सनी आर्ट ग्रुप ने भक्तिमय झांकियों की दी प्रस्तुति

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में छ्ठ उत्सव पर डिजिटल मूविंग झांकी में राधा कृष्ण ने फूलों की होली खेली और सांस्कृतिक संध्या में शिव सनी आर्ट ग्रुप ने भक्तिमय नृत्य नाटिकाओं का किया मंचन। कार्यक्रम संयोजक अनुपम मित्तल में बताया कि नृत्य स्पर्धा में रिया यादव को प्रथमए मुस्कान गोस्वामी को द्वितीय तथा कंवलजोत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजयी बच्चों के संग सभी प्रतिभागी बच्चों को समिति ने पुरस्कृत किया। आज बृज में होली रे रसियाए होली खेले रघुवीरा अवध मेंण्ण्ण् की धुनों पर राधा कृष्ण ने भक्तों के संग फूलों की होली खेल वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस प्रस्तुति के उपरांत शिव सनी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या का शुभांरभ विघ्नहर्ता गणेश के चरणों में गणेश वंदना से किया। इसके पश्चात बाहुबली हनुमान, यमुना मंथन, शिव संग शिवगणों का अघोरी, गणेश शंकर पार्वती, राधा कृष्ण गोपियों के संग मयूर नृत्य और कान्हा की विविध लीलाओं को मनमोहक झांकियों के रुप में प्रस्तुत कर भक्तों को आनंदित कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में लाइटिंग के लिए अग्रवाल लाइट के घनश्याम अग्रवाल एवं सतीश, झांकी निर्माण के लिए पवन को क्षेत्रीय पार्षद एवम उपनगर प्रमुख गिरीश गुप्ता, पूर्व पार्षद शशि गुप्ता, अनुपम, श्रवण अग्रवाल तथा अनुपम प्रकाश ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं अन्य झांकियों में संत तुलसी दास, पूतना उद्धार, झूला झूलते राधा कृष्ण, राम मंदिर का मॉडल, सीना चीरते हनुमानजी, 20 फुट का शिवलिंगए बंदर नचाता मदारी, सांप का नृत्य दिखाता सपेरा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। सभी झाकियों में बिजली से चलने वाली प्रतिमाओं और लाइट एंड साउंड के इफेक्ट के माध्यम से जीवंत दिखाया गया। सेल्फी दीवानों के लिए चंद्रयान 3 के साथ सेल्फी फोटो लेकर लोग आनंद उठा रहे थे। इस बार झांकी स्थल पर सड़क दोनों ओर 15 फुट ऊंचा हाथी दांत का भव्य द्वार दूधिया रोशनी से जगमग आ रहा थाप् नाका से लेकर न्यू गणेशगंज तक लगने वाले इस मेले में सड़क के दोनों तरफ विशालकाय प्रवेश द्वारों पर कोलकाता की एलईडी लाईटिंग पैनलों से सुशोभित किया गया था इन लाइटिंग पैनलों पर कान्हा की विविध लीलाओं के उकेरे गए स्वचालित चित्र रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...