back to top

ब्रिटेन से लखनऊ लौटे अधिकतर यात्रियों के फोन बंद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान

लखनऊ। ब्रिटेन से हाल में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ लौटे अधिकतर यात्रियों के मोबाइल फोन बंद होने से राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं और वह उन्हें तलाशने की कोशिश कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर महीने से अब तक लखनऊ में ब्रिटेन से करीब 48 यात्री आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर ने गुरुवार को बताया, केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से उत्तर प्रदेश आने वाले यात्रियों की सूची भेजी है। इसमें राजधानी लखनऊ आने वाले यात्रियों के बारे में भी जानकारी है, लेकिन इसमें यात्रियों के केवल फोन नंबर ही हैं। उन नंबरो पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अधिकतर यात्रियों के फोन बंद हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकारी 24 नवंबर से ब्रिटेन से राज्य पहुंचे यात्रियों का पता लगा रहे हैं। ब्रिटेन से लखनऊ आए यात्रियों की संख्या को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने इस बारे में बताने से इनकार कर दिया। एक अन्य अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मिली सूची में 24 नवंबर से अब तक 48 यात्रियों के ब्रिटेन से लखनऊ आने का ब्योरा मिला है। लेकिन, यात्रियों का पता दर्ज नहीं है और जो मोबाइल नंबर हैं उन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ब्रिटेन से राज्य में आने वाले सभी यात्रियों की जांच कराई जाएगी।

साथ ही उन्हें पृथक-वास में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद ब्रिटेन तथा अन्य देशों से राज्य में आने वाले लोगों की कोविड-19 जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया था कि मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ध्यान को रखते हुए सतर्कता बरतनी आवश्यक है।

इस संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को कहा, कुछ देशों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है जो बहुत तेजी से फैल रहा है। हाल में जो लोग ब्रिटेन से आए हैं उनसे अनुरोध है कि वे अपनी कोविड-19 की जांच जरूर करा लें और संक्रमित नहीं होने पर भी दस दिन घर में पृथक-वास में रहें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...