back to top

मानसून पूरी तरह सक्रिय : अनेक हिस्सों में जमकर हुई बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई।
आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणपश्चिमी मानसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों के ज्यादातर इलाकों में वर्षा हुई।

 

इस अवधि में सिकन्दराराउ (हाथरस) में सबसे ज्यादा 24 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा एटा में 23, नगीना (बिजनौर) और पूरनपुर (पीलीभीत) में 1515, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) में 14, बहेड़ी (बरेली) में 12, धामपुर (बिजनौर) और मवाना (मेरठ) में 1111, क्वारसी (चित्रकूट), कासगंज, नरौरा (बुलंदशहर) और पटियाली (कासगंज) में नौनौ, हाथरस, टांडा (रामपुर), सहावर (एटा), अलीगढ़, तुलसीपुर (बलरामपुर) तथा टांडा (आम्बेडकर नगर) में सातसात सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी।

 

राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सोमवार और मंगलवार को भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। यह सिलसिला 23 जुलाई तक जारी रहने की सम्भावना है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...