back to top

मोदी ने की शतरंज खिलाड़ियों के धनराशि जुटाने के तरीके की प्रशंसा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद सहित भारत के शतरंज खिलाडय़िों की प्रशंसा की जिन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए नए तरीके से धनराशि जुटाई।

आनंद के अलावा पांच शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने एक आनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के लिए साढ़े चार लाख रूपए इकट्ठे किए।

मोदी ने ट्वीट किया, हमारे शतरंज खिलाड़ियों ने अलग तरह का प्रयास किया जिसमें विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान और डी हरिका शामिल रहे। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि प्रतिभागियों के लिए यह अनुभव काफी समृद्घ करने वाला रहा होगा।

भारत में कोविड-19 महामारी से अभी तक 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 12000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिए मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया था।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...