back to top

मोदी ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका, गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे और उन्होंने मत्था टेककर सर्वाेच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। सिखों के नौवें गुरु की शनिवार को पुण्यतिथि थी।

मोदी ने कहा, आज सुबह, मैंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में प्रार्थना की जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी का अंतिम संस्कार किया गया था। मैंने बेहद धन्य महसूस किया। विश्व के लाखों लोगों की तरह मैं भी श्री गुरू तेग बहादुर जी की करूणा से बेहद प्रेरित हूं। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, यह गुरु साहिब की विशेष कृपा है कि हमें अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को मनाने का विशेष अवसर मिला। इस पावन अवसर को हम ऐतिहासिक तरीके से मनाएं और गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शाे का पालन करें।

मत्था टेकने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां स्थित सेवादारों और श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और कुछ लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचने के दौरान ना तो कोई पुलिस बंदोबस्त किया गया और ना ही आमजन के लिए यातायात अवरोधक लगाए गए थे। गुरु तेग बहादुर की पार्थिव देह का गुरुद्वारा रकाबगंज में अंतिम संस्कार किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली में स्थित सिखों के इस अहम तीर्थस्थल पर मत्था टेकना ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर खासकर पंजाब के किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन, खासकर पंजाब के कृषक समुदाय के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री अपने संबोधनों और अन्य माध्यमों से लगातार केंद्र के नए कृषि कानूनों को किसानों के हित में बता रहे हैं लेकिन किसान अभी तक अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। सरकार के साथ अब तक की उनकी वार्ता विफल रही है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...