back to top

मिल्की व्हाइट दशहरी आम की खूब है मांग

लखनऊ। आज कल बाजार में एग्जॉटिक मिल्की व्हाइट दशहरी आम की खूब मांग हो रही है। आम की पैदावार करने वाल किसान उमंग गुप्ता ने बताया कि इस साल इजरायली तकनीक के जरिए दशहरी आम को एग्जॉटिक मिल्की व्हाइट दशहरी का नाम दिया है। उन्होंने बताया कि इसकी डिमांड अमेरिका और दुबई से लेकर कई देशों में है। सबसे खास बात है कि पेड़ से दशहरी आम को तोड़ने के बाद वो 4-5 दिनों तक चलता है। लेकिन इस एग्जॉटिक मिल्की व्हाइट दशहरी को 15 से 20 दिनों तक खाया जा सकता है। उमंग गुप्ता ने आगे बताया कि इजरायली तकनीक तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित है। इसमें पहले पेड़ों की छंटाई, दूसरा पेड़ों की जमीन और पेड़ों की सभी जरूरत को पूरा करना. ताकि, पेड़ और जमीन को पूरा पोषण मिल सके। वहीं, तीसरा आमों की बैगिंग करना है। ये तीन महत्वपूर्ण बिंदु ही इजरायली तकनीक हैं, जिसे विदेशों में भी अपनाकर आमों को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इजरायली तकनीक से आम की क्वालिटी अच्छी होती है, जिस वजह से इसकी कीमत ज्यादा होती है। जबकि, सामान्य दशहरी सस्ता बिकता है। दशहरी दो दिन भी नहीं चल पाता है, जबकि इजरायली तकनीक से उगाया गया आम 15 से 20 दिन तक चल सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए बाजार में आया शुगर फ्री आम

लखनऊ। हमारे देश में हर दिन डायबिटीज के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज होने की वजह से अक्सर मरीज मीठा खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं। आम के सीजन में भी वो आम का स्वाद नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इस साल डायबिटीज के गंभीर से गंभीर मरीज भी आम खाने की कसर पूरी कर सकेंगे। दिल खोलकर वे इस बार आम खा सकेंगे। दरअसल मार्केट में आ गया है उनके लिए शुगर फ्री आम। इस आम का नाम है अंबिका।
इस आम की खासियत यह है कि इसे आप एक दिन में चाहे जितना खा लें आपका शुगर स्तर एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ेगा। यह आम बिल्कुल भी मीठा नहीं होता है, लेकिन खाने में पूरा आम का स्वाद देता है। यह एक रंगीन आम है। इस आम को अपने बगीचे पर लगाया है मलिहाबाद के मशहूर किसान अफताब ने। उनके पास इस बार अंबिका आम की मांग भी देश के साथ ही विदेशों तक से आ रही है।

ऐसा होता है इसका स्वाद
किसान अफताब ने बताया कि अंबिका आम हल्का खट्टा होता है। यह मीठा बिल्कुल भी नहीं होता है, इसीलिए लोग इसे शुगर फ्री आम कहते हैं। बाजार में भी यह आम शुगर फ्री नाम से ही काफी मशहूर है। लोग इसे शुगर फ्री आम के नाम से ही बेचते हैं और खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि इसका स्वाद भले ही हल्का खट्टा हो लेकिन यह स्वाद पूरा आम का ही मजा देता है, इसीलिए डायबिटीज के मरीज इसे दिल खोलकर खा सकते हैं, क्योंकि इस आम को वैज्ञानिक डॉक्टर राजन ने बनाया था। ऐसे में उन्होंने खुद भी इसे शुगर फ्री आम का ही नाम दिया है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...