back to top

रंगोली व पोस्टर के जरिए दिया अंग दान महा दान का संदेश

 

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर अंगदान महादान पर अपने विचार रखे

प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता प्रदर्शित की

लखनऊ। किसी दुर्घटना या किसी बीमारी की वजह से यदि किसी व्यक्ति का अंग काम करना बन्द कर दे, तो आज के वक्त में अंग प्रत्यारोपण के जरिए वह व्यक्ति लम्बा जीवन जी सकता है, कुछ इन्ही बातों को रंगोंली और पोस्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने उकेर कर अंग दान महा दान का संदेश दिया। फार्मासिस्ट स्ट्रेंथिंग हेल्थ सिस्टम्स अंगदान महादान विषयक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोमिल कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि डॉ. धीरेन्द्र कुमार वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. धीरेन्द्र कुमार, रोहित भसीन, डॉ अमित किशोर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
समारोह में अतिथियों ने विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर अंगदान महादान पर अपने विचार रखे। डॉ. अमित किशोर श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य शिक्षा में फार्मासिस्ट की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया। डॉ. रजनीश सिंह ने दवाइयों के साइड ईफेक्टस एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग को पहचानने और रोकने में फार्मासिस्टों की भूमिका पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ रश्मि शर्मा, अल्का बोस, प्रियंका सिंह, नेहा साहू, अनुपम त्रिपाठी, नेहा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर गौतम बुद्धा कॉलेज आॅफ फामेर्सी के छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, निबंध, कार्ड मेकिंग, स्किट भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता प्रदर्शित की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने दिया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...