back to top

गुरु की कृपा

माता-पिता के रज-वीर्य से सभी प्राणियों का जन्म होता है। दूसरे जन्म का होना, जिसे द्विजत्व कहते हैं, मनुष्य की वास्तविक विशेषता है। यह दूसरा जन्म गायत्री माता और आचार्य पिता की दिव्य शक्तियों के समन्वय से होता है। यज्ञोपवीत संस्कार और गुरुमंत्र की विधिवत् दीक्षा इस दूसरे जन्म की द्विजत्व की घोषणा समझी जाती है। इस घोषणा के बिना किसी को गायत्री का अधिकार नहीं मिलता। शास्त्रों में इसीलिए कहा गया है कि गायत्री का अधिकार द्विजों को है।

निगुरा अर्थात बिना गुरु का भारतीय समाज में एक गाली है। क्योंकि हर मनुष्य को अपने मानसिक विकास, सुधार, परिमार्जन, अंकुर एवं निर्माण के लिए एक सुयोग्य, अनुभवी, सच्चरित्र विद्वान व्यक्ति की सुसम्बद्ध, सहायता की आवश्यकता होती है। जिसे यह सहायता प्राप्त नहीं वह सुसंस्कृत कैसे बनेगा? प्राचीनकाल में हर व्यक्ति एक धर्म गुरु होता था। माता, पिता और आचार्य इन्हें केवल ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उपमा दी गयी है।

कहा गया है कि गायत्री मंत्र कीलित है। जब तक उसका उत्कीलन न हो तब तक वह सफल नहीं होता। उत्कीलन का वास्तविक तात्पर्य है, प्राण-दीक्षा द्वारा मंत्र की शक्ति-स्फुलिंग अपने अंतराल में स्थापित करना। जैसे होली की अग्नि लाकर लोग अपने घरों की छोटी होली जलाते हैं, उसी प्रकार किसी गायत्री के नैष्ठिक उपासक से उसकी चिंगारी लेकर दीक्षा विधि द्वारा भीतर स्थापित की जाती है तो साधना में आशाजनक सफलता मिलती है।

साधक को अपनी साधना में गायत्री माता और गुरु पिता को अपने आत्मिक द्वितीय जन्म का प्रसवित मानना चाहिए। दोनों के प्रति श्रद्धा रखने वाला साधक इस महामंत्र की साधना में सफल हो सकता है। एकांगी साधना वाला व्यक्ति ठीक प्रकार पथ प्रदर्शन एवं प्रकाश प्राप्त न होने से अपना बहुमूल्य समय निष्फल गंवाता रहता है।

गायत्री शक्तिमान हैं। पर उस शक्ति का जागरण गुरु द्वारा होता है। निगुरा साधक बहुत प्रयत्न करने पर भी स्वल्प परिणाम ही प्राप्त करता है। इसीलिए उपासकों को उचित है कि आध्यात्मिक माता-पिता के लिए गायत्री और गुरु के लिए समुचित श्रद्धा रखें। गायत्री की शक्ति, गति, क्रिया और प्रतिक्रिया को देखते हुए सूक्ष्म दर्शी ऋषियों ने उसका चित्रण पंचमुखी और दशभुजी रूप में किया है। प्रणव, व्याहृति और मंत्र के तीन भाग यह गायत्री के पांच मुख हैं। पांच देव भी इन पांच मुखों के प्रतीक हैं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...