back to top

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार गुरुवार को मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे ऐशबाग ईदगाह में नमाज होगी। वहीं आसिफी मस्जिद में सुबह 11 बजे और टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज अदा की जायेगी। इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चांद का दीदार करते ही ईद की घोषणा की और कहा कि इस्लाम धर्म में ईद खुशी और जश्न का सबसे बड़ा दिन है और यह दिन खुदा पाक की तरफ से उन लोगों को विशेष तौर पर दिया गया है जिन्होंने रमजान में रोजे रखे और पूरा महीना खुदा पाक की इबादत में गुजारा।


चांद का दीदार होने के साथ ही राजधानी के बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। अमीनाबाद का गड़बड़झाला हो या नक्खास की चूड़ी वाली गली। खदरा का दीनदयाल नगर का बाजार हो या हजरतगंज का जनपथ शहर के तमाम बाजार में ईद की खरीदारी में रात भर गुलजार रहे। हों भी क्यों न ईद की नमाज जो नए कपड़ों मे अदा करनी है। ईद-उल-फित्र की चांद रात में शहर के मुख्य बाजार अमीनाबाद, नजीराबाद, मौलवीगंज, नक्खास, चौक और खदरा सहित सभी बाजारों में ईद की खुमारी में डूबे लोंगों ने रात भर खरीदारी की। दुकानों पर रात में भी ऐसी भीड़ जुटी मानों मेला लगा हो। वहीं घरों में खातून सिवईंयों की मिठास मुंह में घोलने के लिए पूरी रात तैयारियों में लगी रहीं। महिलाओं में सजने संवरने के क्रेज के चलते सुहाग की निशानी के तौर पर पहनी जानी वाली चूड़ियों पर भी फैशन का असर दिखाई दिया। पूरे माह की इबादत और रोजे के बदले अल्लाह की तरफ से ईद के तौर पर मिले तोहफे की खुशी रोजेदार दूसरों के साथ बांट लेना चाह रहा है। ईद की खुशी से झूमते रोजेदार ईद से पहले ही एक दूसरे को मुबारकबाद देने में जुट गए।

सोने-चांदी के नोट ईदी को बना रहे खास:
ईदी देने के लिए हर बार की तरह इस बार भी सोने-चांदी के नोट की डिमांड बनी हुई है। बाजार में खास तरह के सोने-चांदी के नोट मौजूद है कुरान की आयतों के साथ हरम शरीफ और मदीना मुनव्वरा की फोटो वाले नोट के साथ ही 2000 रुपए के असली नोट की तरह दिखने वाले नोट भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू हैं, जो 10 हजार रुपए तक है।

तरह-तरह की सिवईयों से मीठी होगी ईद:


सिवईयों की मिठास के बिना ईद की खुशी पूरी नही होती। वैसे तो सिवईयों की खरीदारी ईद के एक सप्ताह पहले से ही होनी शुरू हो जाती है लेकिन चांद की रात में बेटियों और रिश्तेदारों को त्योहारी देने के लिए खूब खरीदारी होती है। बाजार में कई किस्म की सिंवई जैसे बनारसी, इलाहाबादी, जाफरानी सिंवई मौजूद हैं। हालांकि स्वाद के दीवाने बारीक सिवंई तलाश रहे है डालीगंज में विक्रेता शानू बताते है कि बनारसी सिवंई की मांग बढ़ गई है। डिब्बा पैक होने की वजह से इसे त्योहारी के तौर पर देने में आसान है। ये 100 रुपए से 150 रुपए तक बिक रही है। मेवे के बगैर सिंवई की लज्जत परवान नही चढ़ सकती। ऐसे में मेवे की भी खूब खरीदारी हुई।

इत्र से महके बाजार:
भले ही बाजार में ब्रैंडेड परफ्यूम मौजूद हों, लेकिन रोजेदारों की पहली पसंद देसी इत्र ही रही। लाजवाब महक की तरह इनकी कीमत भी निराली थी। करीब 10 मिलीग्राम इत्र 100 रुपये से लेकर 15 सौ तक में मिली। अरब देशों से भी मंगाए गए इत्र की भी खूब डिमांड रही।

टोपियों की खूब हुई खरीदारी:


ईद के मौके पर टोपी खास होती है। ऐसे में बाजारों में टोपियों की कई किस्में नजर आईं। इनमें रंग-बिरंगी टोपियों पर सतरंगी धागों से कढ़ाई, मोतियों की कारीगरी, रेशम धागे से बनी टोपी, चांद सितारे वाली टोपी की खूब बिक्री हुई।

सजावटी सामान की हुई बिक्री:
ईद पर घर सजाने के लिए लोगों ने रंग-बिरंगे बल्ब, छोटे झूमर और पोस्टर भी खरीदे। इसके अलावा रंग.बिरंगी एलईडी लाइटों, चमचमाते परदे, फूलदान और रौशनदान की भी अच्छी-खासी बिक्री हुई।

मेहंदी लगवाने के लिए भी इंतजार:
हजरतगंज स्थित लव लेन और अमीनाबाद में देर रात तक मेहंदी लगाने और लगवाने वालों की भीड़ रही। छोटी बच्चियों से लेकर लड़कियों और महिलाओं ने अपनी पसंद की मेहंदी लगवाई। इलाहबाद और कानपुर के अलावा लखनऊ के कारीगरों ने एक से बढ़कर एक शानदार डिजाइन की मेहंदी लगाई। भीड़ ज्यादा होने के कारण देर रात तक मेहंदी लगवाने वाले अपनी अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

पारम्परिक कुर्ते पायजामे की मांग:
ईद की नमाज के लिए कुर्ता पायजामा आज भी लोगों की पहली पसंद रही। इसको देखते हुए शहर के बाजारों मे पारम्परिक कुर्ते पायजामे फिल्मी तड़के के साथ मौजूद है। हालांकि फिल्मी डिजाइनर कुर्तो पर चिकन कारीगरी के कुर्तो का जलवा आज भी कायम है। दबंग फिल्म का डिजाइनर कुर्ता और बोल बच्चन बोल स्टाइल का पठानी सूट का जलवा फीका पड़ चुका है लेकिन बादशाह स्टाइल पठानी सूट लोगों की पसंद बना हुआ है। हालांकि ईद पर सफेद कुर्ता पायजामा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं रंगीन प्लेन कुर्तों की मांग भी बनी हुई है। कुर्ता 250 से 1000 रुपए तक जबकि पायजामा 100 रुपए से 150 रुपए कीमत में बाजार में मौजूद हैं। पायजामे के साथ लोअर और पैंट भी लोगों की पसंद बनी हुई है। पिछले साल तक कुर्ता पायजामा के साथए एक था टाइगर स्टाइल के स्टोल खासा पसंद किये जा रहे थे। इस बार पारंपरिक नमाजी रूमाल ने बाजार में फिर से जगह बना ली है। इनकी कीमत 60 रुपए से 400 रुपए तक है। इसके अलावा कुर्तो पर आरी.जरदोजी, चिकनकारी के साथ जालीदार फल और इसके साथ पैच वर्क काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे कुर्ते 250 से 1500 रुपए तक कीमत के बाजार में मौजूद है। साथ ही इंडो वेस्टर्न कुर्ता पायजामा भी बच्चों और बड़ों की पसन्द बने हुए है।

महिलाओं की नमाज के लिए विशेष इंतजाम

ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज की तैयारियां मुकम्मल हो गई है। उन्होंने तमाम मुसलमानों से अपील की है कि ईद की नमाज से पहले फित्रा जरूर अदा करें। साथ ही ईदगाह में नमाज करें। मोलाना ने कहा कि ईदगाह लखनऊ में औरतों की नमाज के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

-ईद की नमाज का समय

ईदगाह ऐशबाग सुबह 10 बजे
मस्जिद नदवुल उलमा सुबह 8 बजे
आसिफी मस्जिद सुबह 9 बजे
दरगाह शाहमीना शाह सुबह 7 बजे
मस्जिद तकवियतुल ईमान सुबह 8.30 बजे
मस्जिद एलडीए लालबाग सुबह 8.30 बजे
इदारे वाली मस्जिद मेहदीगंज सुबह 8.30 बजे
अखाले वाली मस्जिद बिल्लौचपुरा सुबह 6.20 बजे
मस्जिद इब्राहिमी गलीमीर माता सुबह 6.15 बजे
मस्जिद हमजा कंघी वाली गली सुबह 8 बजे
मस्जिद अनस कच्चा पुल सुबह 8 बजे
मस्जिद अली कटरा बीजन बेग सुबह 6.30 बजे
मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटियां सुबह 8.15 बजे
मस्जिद उमर ऊंची वाली तम्बाकू मण्डी सुबह 8.30 बजे
मस्जिद मआविया जर्राह वाली गली सुबह 7.30 बजे

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...