back to top

एयर इंडिया में यौन उत्पीड़न मामलों को लेकर मेनका ने की समीक्षा बैठक

नयी दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एयर इंडिया में महिला कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कहा कि वह सभी विमान कंपनियों को अपने पुरुष कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने के लिए निर्देशित करें।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

मेनका गांधी ने शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें एयर इंडिया एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस में महिला कर्मचारियों खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की गई।

प्रशासनिक एवं कानूनी व्यवस्था

बैठक के बाद मंत्री ने ट्वीट कर कहा, बैठक के दौरान एयर इंडिया के सीएमडी ने सूचित किया कि कंपनी के अलग अलग आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ (आईसीसी) के समक्ष 12 मामले चल रहे हैं। उन्होंने कहा, इन आईसीसी को निर्देश दिया गया कि वह प्रक्रिया को तेज करे ताकि महिलाओं की चिंताओं का निवारण हो सके, शिकायत के निवारण के लिए उचित प्रशासनिक एवं कानूनी व्यवस्था बनाने पर भी विचार किया जाए।

कर्मचारियों को संवेदनशील बनाए

मेनका ने कहा, मैं विमानन कंपनियों के पुरुष कर्मचारियों खासकर पायलट से आग्रह करती हूं कि वे महिला कर्मचारियों के बारे में धारणा को लेकर संवेदनशील रहें। उन्होंने कहा, मैंने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह अपने पुरुष कर्मचारियों को संवेदनशील बनाए ताकि महिलाएं डरें  नहीं। मैं नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी आग्रह करती हूं कि वह निजी एयरलाइंस के पुरुष कर्मचारियों को संवेदनशील बनाएं।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...