back to top

तृणमूल के स्थापना दिवस पर ममता ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। तृणमूल सुप्रीमो बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, एक जनवरी, 1998 को आरंभ हुई यात्रा संघर्षों से भरी रही, लेकिन लोगों की खातिर लड़ने को लेकर हम दृढ़ संकल्प रहे। उन्होंने कहा, हम लगातार समर्थन के लिए मां-माटी-मानुष का धन्यवाद करते हैं।

हम उन कार्यकर्ताओं के भी शुक्रगुजार हैं

हम उन कार्यकर्ताओं के भी शुक्रगुजार हैं जो लोगों के लिए साल के 365 दिन कड़ी मेहनत करते हैं। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी को ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील भारत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने 2019 को परिवर्तन का वर्ष बताते हुए कहा कि पार्टी एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है जहां वह कामगार वर्गों के पक्ष में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहती है। उन्होंने एक आडियो विजुअल संदेश में कहा, 2019 का वर्ष परिवर्तन और संघर्ष का वर्ष है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए कि हम इस देश के लोगों को ममता बनर्जी के नेतृत्व में नई दिल्ली में एक धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील भारत का उपहार दे सकें।

 यह वर्ष देश में अच्छे दिन लाएगा

उन्होंने कहा कि यह वर्ष देश में अच्छे दिन लाएगा। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी आज 21 वर्ष की हो गई। 21 नम्बर का काफी महत्व है क्योंकि यह संघर्ष, युवावस्था और परिवर्तन का प्रतीक है। तृणमूल कांग्रेस की स्थापना ममता बनर्जी ने एक जनवरी, 1998 को की गई थी। वह 26 वर्ष से अधिक समय तक कांग्रेस के साथ रहीं थीं। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को स्थापना दिवस मनाने के लिए राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी निर्देश पिछले सप्ताह जारी किए थे। जिले के नेताओं ने पार्टी की पिछले साढ़े छह वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करने और उन्हें रेखांकित करने के लिए पार्टी के ध्वजारोहण कार्यक्रम और नुक्कड़ सभाओं का प्रबंध किया।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...