back to top

68वीं सालगिरह पर याद किये गये मजाज लखनवी

पेपर मिल कॉलोनी स्थित उनकी कब्र पर फातिहा का आयोजन किया गया
लखनऊ। अपने समय के रूमानी और क्रांतिकारी शायर मजाज की 68वीं जयंती के अवसर पर एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन लखनऊ ने निशातगंज कब्रिस्तान, पेपर मिल कॉलोनी स्थित उनकी कब्र पर फातिहा का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के मानद सचिव इंजीनियर एस एम शोएब ने इस अवसर पर उपस्थित अलीग समुदाय और अन्य उर्दू प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि असरारुल हक, जो मजाज लखनवी के नाम से मशहूर हैं, एक प्रमुख अलीग थे, जिनकी सन 1933 में नज्र.ए.अलीगढ़ नामक लिखी गई कविता 1954 में एएमयू का प्रसिद्ध कुलगीत बन गई। उर्दू के कीट्स कहे जाने वाले मजाज प्रगतिशील लेखकों के आंदोलन से सम्बंधित थे। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1911 को वर्तमान अयोध्या जिले के रुदौली कस्बा में हुआ था और 5 दिसंबर 1955 को मात्र 44 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें लखनऊ के निशातगंज कब्रिस्तान में दफनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कारी मंजूर आलम द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से मजाज की फातिहा ख़्वानी की गई। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर शकील अहमद किदवई ने कहा कि मजाज को किसी एक क्षेत्र अथवा वर्ग तक सीमित रखना अनुचित होगा। उर्दू साहित्य से प्रेम करने वाला हर व्यक्ति उनका प्रशंसक है, हालांकि पिछले कई वर्षों से एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा उनकी बरसी पर फातिहा ख़्वानी की शुरूआत की गई हैए लेकिन आज मौजूद अधिकांश लोग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से सम्बंधित नहीं हैंए जो उर्दू अदब और मजाज की मुहब्बत का इजहार है। प्रमुख बुद्धिजीवी परवेज मलिकजादा ने कहा कि मजाज को किसी एक काल या युग तक सीमित नहीं किया जा सकता। उनकी कविता की सार्थकता आज भी उतनी ही है जो साठ सत्तर साल पहले थी। जीवन ने उनसे वफा नहीं कीए अन्यथा बहुत संभव था कि वे इस शताब्दी के महानतम उर्दू कवि सिद्ध होते। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनवर हबीब अल्वी ने कहा कि मजाज की शायरी में सूफीवाद का रंग भी है । अपनी बात के पक्ष में उन्होंने मजाज की मशहूर गजल-खुद दिल में रह के आँख से पर्दा करे कोई, हाँ लुत्फ जब है पा के भी ढूँडा करे कोई…पेश की।
अमेरिकन इंस्टीट्यूट आॅफ इंडियन स्टडीज के निदेशक डॉ. एहतिशाम खान ने कहा कि एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन लखनऊ द्वारा शुरू की गई स्वागत योग्य पहल को और बढ़ावा देने की जरूरत है और यह खुशी की बात है कि अन्य लोग भी अमूबा की पहल का अनुसरण कर रहे हैं एवं प्रयास से प्रेरित हो रहे हैं। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव आतिफ हनीफ ने मजाज की रूमानी और क्रांतिकारी शायरी पर समान रूप से महारत हासिल करने के पहलू पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनकी कई रचनाएं प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. सुहेल अहमद फारूकी, उपाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद गुफरान, कार्यकारिणी सदस्य हुसैन अहमद, वकार अल्वी, हैदर अब्बास, इरफान अहमद, अदील अहमद सिद्दीकी, मंसूर आलम, मेराज अंसारी, मोइनुद्दीन, अफजल अहमद सिद्दीकी, अशफाक अहमद खान, तौकीर अहमद खान, इंजीनियर अहमद हुसैन, शब्बीर हसन अली सागर, एजाज हुसैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...