back to top

समर कॉर्निवल में गीत-संगीत व नृत्य ने समां बांधा

वीणा वरदानी डांस एंड म्यूजिक अकैडमी द्वारा सोलो और सामूहिक नृत्य
लखनऊ। गोमती गर यूपी दर्शन पार्क में प्रगति इवेंट द्वारा 30 जून तक चलने वाले समर कार्निवल 2025 मे अद्भुत रंग देखने को मिला। प्रगति इवेंट के सांस्कृतिक मंच से, जो संस्था का मूल उद्देश्य है वह सार्थक हुआ। अनुभवी और ख्याति प्राप्त कलाकारों ने जहां मंच को नई ऊंचाइयां प्रदान किया, वही प्रतिभावान और उभरते कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सबका मनमोह लिया। लखनऊ शहर तथा आसपास जिलों की कई अकादमी तथा स्कूल कॉलेज के बच्चों ने नृत्य, गायन तथा कई विधाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया।
प्रगति इवेंट के सांस्कृतिक मंच से आज वीणा वरदानी डांस एंड म्यूजिक अकैडमी द्वारा सोलो और सामूहिक नृत्य के जबरदस्त परफॉर्मेंस से आई हुई जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया। समूह नृत्य में रीना खरे, किरण चौबे, रेखा ठाकुर, अर्चना श्रीवास्तव ने दर्शकों की तालियां बटोरने में सफल रही। एकल डांस गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, पिया बोले ,एक दिल है, जिसे जागृति नायर, अक्षिता सिंह, आश्रीवी, यशस्वी, दीक्षा, सोनाली द्वारा गायन प्रस्तुत, किए गए। मेरे महबूब, खामोशियां, अब तक है तुमसे, हवा के साथ, तेरी दीवानी, कलाकार, सिया, कुणाल, कोमल, अश्विनी सार्थक निर्देशक अरुण सरकार विशाल गुप्ता अपनी भूमिका में सफल रहे।
यूपी दर्शन पार्क में चल रहे समर कार्निवल 2025 के मंच से प्रगति इवेंट के मंच से आज गायन प्रतियोगिता कराई गई जिसमें जज के रूप में डॉक्टर जया श्रीवास्तव, निर्देशक सुर संगम संस्था तथा सीमा विरवानी उपस्थिति रही। गायन प्रतियोगिता में जिन कलाकारों ने भाग लिया: आराध्या सक्सेना, अपूर्वा सक्सेना, अनीता गुप्ता पंकज वांगी, शैली, फियोना, समीर और रीमा।
प्रतियोगिता में विजेता कलाकारों को संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्रतियोगिता की जज डॉक्टर जया श्रीवास्तव तथा सीमा विरवानी को मोमेंटम तथा पौधा देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...