back to top

यूपी दिवस पर चमक बिखेरेगी लखनऊ की कथक विरासत

यूपी दिवस समारोह के लिए भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तैयार कर रहे प्रस्तुति
-पंडित राम मोहन महाराज के निर्देशन में तैयार हो रही है लखनऊ कथक घराने की प्रस्तुति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस 2026 पर लखनऊ की कथक विरासत चमकेगी। राज्य की स्थापना की स्मृति में 24 जनवरी को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में लखनऊ घराने की शास्त्रीय नृत्य कला कथक का भव्य प्रदर्शन होगा। इस तीन दिवसीय उत्सव की थीम विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश है, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि, विरासत और विकास यात्रा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रसिद्ध कथक गुरु पंडित राम मोहन महाराज के निर्देशन में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एक विशेष तराना प्रस्तुति तैयार कर रहे हैं। यह प्रस्तुति कथक की लय, ताल, भाव और नृत्य की जटिल तकनीकों से सजी होगी, जो लखनऊ की शास्त्रीय परंपरा को जीवंत रूप में दर्शाएगी। पंडित राम मोहन महाराज, जो लखनऊ घराने के प्रमुख प्रतिनिधि हैं, ने अपनी विशेषज्ञता से छात्राओं को प्रशिक्षित किया है ताकि यह प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दे। पंडित राम मोहन महाराज ने बताया कि लखनऊ घराने का कथक दुनिया भर में लोकप्रिय है। जिसकी विरासत को यूपी दिवस पर नृत्य के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भातखंडे की छात्राओं की यह प्रस्तुति न केवल कथक की शास्त्रीयता को उजागर करेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाएगी।

  • चित्रों के साथ दिखेगी वन्देमातरम की पंक्तियां
    वंदे मातरम की पंक्तियों पर आधारित 150 फीट लंबे कैनवास पर चित्रांकन के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पांच स्थानों लखनऊ, आगरा, बुलंदशहर, वाराणसी एवं प्रयागराज में किया जा रहा है। लखनऊ में यह कार्य क्षेत्रीय ललित कला अकादमी परिसर में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन डा. सुनील सक्सेना ने किया। शिविर के समन्वयक किरण सिंह राठौर एवं मेंटर अमित कुमार ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिविर हो रहा है। जिसमें वंदे मातरम् की प्रथम पांच पंक्तियां सुजलाम् सुफलाम्, मलयज शीतलाम्, शस्य श्यामलाम्, मातरम्, वंदे मातरम् के भावों को चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह चित्रांकन उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच विभिन्न स्थानों पर 30-30 फीट के पांच अलग-अलग चित्र तैयार किए जाएंगे, जिन्हें जोड़कर 150 फीट का भव्य कैनवास तैयार होगा। यह त्रिदिवसीय कार्यशाला 21 जनवरी तक होगी। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, केंद्रीय लेखा अधिकारी राज सिंह, अकादमी के पर्यवेक्षक वेणुगोपाल पराशर, शीतांशु गुप्त मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...