back to top

एल एंड टी ने भारतीय सेना को 100वां के-9 वज्र होवित्जर तोप सौंपा

नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को सूरत के पास हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की विनिर्माण इकाई से 100 वें के-9 वज्र स्व-चालित होवित्जर तोप को रवाना किया। भारतीय सेना ने कहा कि एल एंड टी ने स्वदेश में तैयार के-9 वज्र-टी 155 मिमी स्व-चालित तोपों की 100 इकाइयों की आपूर्ति की है।

एल एंड टी ने एक बयान में कहा कि 100 वें होवित्जर तोप को रवाना किए जाने के साथ ही कंपनी ने मई 2017 में रक्षा मंत्रालय द्वारा उसे दिए गए मौजूदा ठेके के तहत सभी तोपों की आपूर्ति सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। कंपनी ने कहा कि उसने समय से पहले आपूर्ति करने के अपने रिकार्ड का बनाए रखा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल जनवरी में हजीरा से 51 वें के-9 वज्र को हरी झंडी दिखाई थी। कंपनी ने अपनी मेक-इन-इंडिया पहल के तौर पर तोपों के उत्पादन के लिए सूरत के पास अपने हजीरा विनिर्माण परिसर में एक ग्रीन-फील्ड निर्माण और परीक्षण सुविधा की स्थापना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2018 में हजीरा में आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया था। एल एंड टी डिफेंस ने इस पोत के लिए वैश्विक बोली के माध्यम से करार हासिल किया था।

एल एंड टी दक्षिण कोरियाई रक्षा कंपनी हन्वहा डिफेंस के साथ बोली लगाने वाली प्रमुख कंपनी थी। एल एंड टी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी) जेडी पाटिल ने कहा कि के-9 वज्र जैसे जटिल उपकरणों के उत्पादन से भारतीय अर्थव्यवस्था में खास योगदान होता है। इससे नौकरी के नए अवसर पैदा होते हैं वहीं देश के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने में खासी मदद मिलती है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...