back to top

साहित्यकारों को उर्दू अकादमी पुरस्कारों का इंतजार

तीन वर्ष से नहीं हुआ उर्दू अकादमी के पुरस्कारों का ऐलान
साल 2022-23 से नहीं बांटे जा सके पुरस्कार, डेढ़ साल से चेयरमैन न कार्यकारिणी

लखनऊ। उर्दू साहित्य की सेवा करने वाले साहित्यकारों को उर्दू अकादमी के पुरस्कार नहीं मिल रहे हैं। पिछले दो वर्ष से पुरस्कार नहीं दिए गए और मार्च 2025 में तीसरा वर्ष भी इसमें जुड़ जाएगा। वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के पुरस्कारों की घोषणा का इंतजार उर्दू साहित्यकारों को है जो कि अकादमी की कार्यकारिणी नहीं होने की वजह रुका हुआ है।
डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अकादमी चेयरमैन का चयन नहीं होने के साथ कार्यकारिणी का गठन भी नही किया जा सका है। यही कारण है कि तीन वर्षों से उर्दू साहित्यकारों के पुरस्कार के लिए आवेदन ठण्डे बस्ते में पड़े हैं और पुरस्कार का एलान नहीं हो पा रहा है। अकादमी की पुरस्कार समिति अपना काम कर चुकी है लेकिन पुरस्कार घोषित होने के लिए कार्यकारिणी की मंजूरी जरूरी होती है बिना कार्यकारिणी की बैठक के पुरस्कारों की घोषणा नहीं की जा सकती है। इसी कारण उर्दू अकादमी पुरस्कारों का एलान नहीं हो पा रहा है। उर्दू साहित्य में योगदान करने वाले उर्दू साहित्यकारों को पुरस्कार देने की योजना है। जिसमें प्रत्येक वर्ष 150 पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपए के पुरस्कार अकादमी की ओर से दिए जाने की योजना है। जिसमें बड़ा पुरस्कार मौलाना अबुल कलाम सम्मान दिया जाता है। चयनित उर्दू साहित्यकार को पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपए की धनराशि दी जाती है। इसके अलावा अन्य पुरस्कार दिए जाते हैं।

पहली बैठक में पुरस्कार का प्रस्ताव

उर्दू अकादमी सचिव शौकत अली ने कहा कि मार्च 2025 में तीन साल के पुरस्कार लम्बित हो जाएंगे। पहले भी कार्यकारिणी नहीं होने की वजह से पुरस्कार लम्बित हुए हैं। तीनों वर्षों के आवेदन हो चुके हैं। शासन की ओर से कार्यकारिणी गठित होते ही पहली बैठक में पुरस्कार घोषणा का प्रस्ताव रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...