back to top

लल्लू ने की पूर्व विधायकों के साथ बैठक, मांगे सुझाव

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित पूर्व विधायकों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उनके महत्वपूर्ण सुझावों को अमलीजामा पहनाये जाने, समय-समय पर दिये गये सुझावों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए सुझाव मांगे। उन्होने कहा कि पूर्व विधायकों के सहयोग, सुझाव और उनकी भागीदारी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में पूर्व विधायकों से राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को पिछले साल की तरह इस साल भी अपने पूरे सहयोग के साथ सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से पार्टी छात्रों और युवाओं के बीच अपनी पैठ को मजबूत कर सकती है और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से वाकिफ कराने में सफल होगी।

लल्लू ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में पूर्व विधायकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता की मदद की गयी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा उपलब्ध करायी गयी 1000 बसों को जब वह लेकर आगरा पहुंचे तो पहले तो प्रदेश सरकार ने लेने के लिए कहा और बाद में बसों को न लेकर उन्हें फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया और लगभग एक माह तक वह जेल में रहे।

उन्होने पूर्व विधायकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने पूरे प्रदेश में उनकी गिरफ्तारी के लिए सड़कों पर उतरकर जो संघर्ष किया वह आने वाले समय में युवाओं और सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होने कहा कि संगठन से तालमेल बनाकर आप लेागों के पूरे सहयोग से ही यूपी में कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई ताकत को दोबारा प्राप्त करेगी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...