पिपलेश्वर मंदिर पर खिचड़ी भोज का आयोजन
लखनऊ। रविार को राजधानी लखनऊ में कई जगह मकर संक्रांति पर्व मनाया गया जिसमें इस्कॉन भक्त वृंद द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लखनऊ के कई स्थानों पर लगभग एक लाख भक्तों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। जिन जगहों पर खिचड़ी का वितरण हुआ उनमें इस्कॉन मन्दिर, सुशांत गोल्फ सिटी, चारबाग, ऐशबाग, सुभाष मार्केट, एसजीपीजीआई, अर्जुनगंज, हुसड़िया चौराहा, मिठाईवाला चौराहा, कपूरथला प्रमुख स्थल रहे। खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम मे इस्कॉन भक्त वृंद के साथ-2 लखनऊ वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इसी क्रम में कृष्णा नगर इलाके के फिनिक्स माल निकट बाराबिरवा डाला स्टैण्ड पर मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को स्थापित पिपलेश्वर मंदिर के समक्ष सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में डाला स्टैण्ड स्थित पिपलेश्वर मंदिर के समक्ष एक बार फिर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजक सहित शैलेंद्र गुप्ता, शैलेश वाजपेई, कृष्णानंद शुक्ला उर्फ टुनटुन, विनोद शुक्ला, मनोज विश्वकर्मा, शेखर साहू, सोनू बाबा, नितिन शर्मा, लल्लन गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, डब्बलू सिंह, उदल, नरेश गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, शिवाकांत गुप्ता अंशु गुप्ता, रवि गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रिषी, विशाल, अजय शर्मा सहित राहगीर व दुकानदार मौजूद रहे और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।




