back to top

कवि सम्मेलन व बॉलीवुड नाइट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

सांस्कृतिक मंच से आज पर्यावरण पर विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन
लखनऊ। प्रगति इवेंट और जेटेक संस्था द्वारा विकास प्राधिकरण लखनऊ के विशेष सहयोग से अंबेडकर पार्क के सामने यूपी दर्शन पार्क खनऊ गोमती नगर में चल है समर कार्निवल 2025 मैं नित्य विविध प्रकार के कार्यक्रम लखनऊ निवासियों को खूब भा रहे हैं जिसकी वह सच्चे हृदय से खूब तारीफ कर रहे हैं। बच्चों ने इस गर्मी की छुट्टी में समर कार्निवल 2025 में खूब मौज मस्ती की है। प्रगति इवेंट के सांस्कृतिक मंच से मनोरंजन के रोज विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करके समर कार्निवल 2025 को और सार्थक बनाया जा रहा है। समर कार्निवल 2025 में आज का दिन कुछ विशेष और सबसे अलग हटकर रहा ,एक और जहां कवि सम्मेलन, बॉलीवुड नाइट और साथ में कॉमेडियन द्वारा हंसी का अनोखा तरीका और भजन संध्या तथा योग भी देखने को मिला। सांस्कृतिक मंच से आज पर्यावरण पर विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ के कई नामचीन कवियों ने पर्यावरण पर सुंदर कविता पाठ किया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता करने का कार्य भी किया। कवि सम्मेलन का संचालन प्रख्यात कवि डॉ कुंवर वीर सिंह (मार्तंड) का रहा विशेष रूप से आमंत्रित कवि सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी, कृष्णानंद राय, अखिलेश कुमार निगम, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, राजीव कुमार वर्मा, अशोक कुमार मेहरोत्रा, निर्भय नारायण गुप्ता, उदय भानु पांडे, दिनेश चंद्र तिवारी, योगेश कुमार तिवारी, महेश चंद द्विवेदी, मुकेशा ओज कवि धरती आग का गोला बन जाएगी यदि पर्यावरण बंद हो जाए खूब सराहा गया कवियों द्वारा पर्यावरण विषय पर अद्भुत रचनाएं प्रस्तुत की। वर्ब डांस अकैडमी ने बॉलीवुड नाइट का जबरदस्त तड़का प्रगति इवेंट के मंच से लगाया गया। विक्की, राज, रौनक, पीहू ,गौरी, आशी, साक्षी, नेहा, आर्या, रिषिका, रिशता, रुद्रांश, अनामिका, अभय ,अन्वी, नेहर, अनविका, श्रेष्ठ, सवईया, आराधना, काव्या ,भव्या, निराली, नंदिनी तथा वाणी शमार्ने बॉलीवुड के गानों पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन करके सबका मन मोह लिया। द सोल अनाहट बैंड एण्ड सहज योग संस्था जिसके निर्देशक डॉ एस सी मित्तल और डॉ संगीता द्वारा भजन संध्या और सहज योग का कार्यक्रम समर कार्निवल 2025 में देखने को मिला। निधि शर्मा, सहज, तुषिता, रोहित, देवेंद्र, हर्ष, प्रमोद, तथा निष्ठा गुप्ता द्वारा अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस प्रस्तुत की गई। समर कार्निवल में आए हुए कवियों द्वारा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह की उपस्थिति में यूपी दर्शन पार्क में गूलर, पीपल सहित कई अन्य फलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...