back to top

भातखण्डे से संबद्ध हुआ कला कुंज, विभिन्न कोर्स होंगे संचालित

शैक्षणिक सत्र 2026- 2027 से सत्र 2029- 2030 तक प्रभावी रहेगी
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा कला एवं संस्कृति के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कला कुंज, 2/170, विवेक खण्ड-2, गोमती नगर, लखनऊ गायन वादन एवं नृत्य के विभिन्न विषयों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण एवं अध्ययन संचालित करने हेतु अस्थाई मान्यता प्रदान की गई है। यह मान्यता विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप प्रदान की गई है, जो शैक्षणिक सत्र 2026- 2027 से सत्र 2029- 2030 तक प्रभावी रहेगी। इस मान्यता से संस्थान में संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं के व्यवस्थित शिक्षण-प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। निदेशक अर्चा अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित कला कुंज को निम्नलिखित पाठ्यक्रमों एवं विषयों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है द्विवर्षीय डिप्लोमा, गायन-प्रवेशिका एवं परिचय—शास्त्रीय गायन, स्वरवाद्य-प्रवेशिका एवं परिचय—सितार, गिटार, वायलिन एवं बाँसुरी, तालवाद्य-प्रवेशिका एवं परिचय—तबला, नृत्य-प्रवेशिका एवं परिचय—कथक, भरतनाट्यम। विशिष्ट कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्षीय डिप्लोमा- ढ़ोलक, लोक संगीत, 2 वर्षीय डिप्लोमा– सुगम संगीत, 6 माह सर्टीफिकेट कोर्स– की-बोर्ड, गिटार-स्पेनिश। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण कला शिक्षा का व्यापक प्रसार करना तथा अधिकाधिक विद्यार्थियों को भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक विधाओं के अध्ययन से जोड़ना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कला एवं संस्कृति को शिक्षा की मूल धारा से जोड़कर विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना विकसित की गई है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कला कुंज जैसे संस्थान न केवल कला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे, बल्कि समाज को विश्वविद्यालयीन शिक्षा व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित राज्य विश्वविद्यालय है, जो संस्कृति व कला-विषय के डिग्री डिप्लोमा में उच्च शिक्षा एवं शोध कार्यक्रम संचालित करता है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...