back to top

ज्योति उत्तराखंड तीज क्वीन व बीना वर्मा बनीं अवध क्वीन

उत्तराखण्ड समाज ने मनाया तीज उत्सव

लाखनऊ। भोलेनाथ की अराधना का मास सावन महीना जहां एक ओर आस्था के महा पर्व मास के रूप् में जाना जाता है वही विविध आयामों के स्थापना आजादी का अमृत महोत्सव, रामचरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती, पवित्र प्रेम की परिचायक रक्षाबन्धन एवं स्नेह पर्व प्रतीक सावन का उत्सव के रूप में भी सावन मास की पहचान के समस्त पर्वो को एक ही दिन मोहन सिंह बिष्ट सभागार उत्तराखण्ड महापरिषद भवन में मनाते हुए सावन उत्सव के रूप में विभोर कर देने वाली छटा बिखेरी गयी।
विविध परिधानों में उत्तराखण्ड के पारम्परिक परिधान पिछोडा संग विविध प्रस्तुतियों एवं विविध पर्वो के एक ही प्रांगण में प्रस्तुति से ऐसा महसूस हो रहा था मानो सावन ही मोहन सिंह बिष्ट सभागार में आ गया हो। सावन उत्सव को ऐसा भब्य एवं मनोहारी रूप प्रदान करने मे श्रीमती पुष्पा वैष्णव, अध्यक्ष, पूनम कनवाल, उपाध्यक्ष महिला शाखा उत्तराखण्ड महापरिषद के नेतृत्व में किया गया जिसमें 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
उत्तराखण्ड महापरिषद भवन कुर्माचल नगर के मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सावन उत्सव का उद्घाटन विमल पन्त, वरि. लोक कलाकार, ज्योति हेडिया, श्रीमती निर्मला पंत के साथ उत्तराखण्ड महापरिषद की महिला शाखा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में सावन उत्सव में विविध प्रतियोगिताओं में एकल गायन में नवनीता जाफा प्रथम, चित्रा श्रीवास्तव द्वितीय एवं बीना वर्मा तृतीय रही। शानदार नृत्य प्रतियोगिता में रिचा दुबे प्रथम रेनू काण्डपाल द्वितीय तथा सीमा जोशी तृतीय रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। जिसमें ज्योति जोशी, कल्याणपुर निवासी सावन तीज क्वीन उत्तराण्ड एवं बीना वर्मा, सावन तीज क्वीन अवध चुनी गयी। निर्णायक मण्डल में सगीता आहूजा, सीमा बिरमानी, निषि तिवारी, प्रीतिलाल एवं मधु तिवारी रही। इस अवसर पर हेमा बिष्ट, मीना अधिकारी, हरितिमा पन्त, रेनू अधिकारी, आशा बनौला, सीता नेगी, पुष्पा गैलाकोटी, कमला चुफाल, ज्योति हेड़िया, निर्मला पन्त, पिंकी नौटियाल, अरूणा उपाध्याय, कमला मेहरा, प्रेमा पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। उत्तराखण्ड समाज ने श्रीमती ज्योति जोशी को तीज क्वीन उत्तराखण्ड तथा श्रीमती बीना वर्मा को तीज क्वीन अवध का खिताब मिलने पर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...