बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा आयोजित
लखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन रविवार को बंथरा किया गया। इस मौके पर बिशप डाक्टर आर सी शेत ने कहा कि यीशु मसीह ने जनमानस के कल्याण और मानव जीवन बचाने, जाति-पांति, ऊँच-नीच , अधार्मिकता , पाप को जड़ से समाप्त करने, शांति स्थापित करने, और पाप के दासता से मानव को मुक्ति देने के लिए लिए स्वयं स्वर्ग से उतर कर मानव रूप में जन्म लिया और अपना जीवन मानव कल्याण के लिए दे दिया, ताकि आकाश में परमेश्वर की महिमा और मनुष्यों में शांति स्थापित हो । इसीलिए आज हम येशु मसीह का जन्म उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर एकत्रित सैकडो लोगो ने येशु मसीह के जन्म दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों , झाकियों, गीतों और सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा की। इस कार्यक्रम में दिल्ली, केरल, मुंबई, आदि स्थानों से मुख्य वक्ताओं ने मसीह के जन्म लेने के रहस्यों और ईश्वर के उद्धार की योजना मानव जाति का कल्याण करने वाले संदेश सुनाए।
दया का घर द्वारा इस तरह के कार्यक्रम 25 दिसंबर तक प्रतिदिन लगभग दस अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया जयेगा। बिशप डाक्टर आर सी शेत के द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमे पास्टर अजय पास्टर मनीष, पास्टर विनोद, पास्टर रामचन्द्र, पास्टर राजेश, पास्टर मयंक डेविड, राजा भैया, रंगीलाल, पप्पू भाई, डॉ. आर्थर कोकर, डॉ. सुनीता कोकर, आदि लगभग 50 सेवको एवं अन्य मतावलंबियो ने कार्यक्रम के पावन अवसर में सिरकत की।





