back to top

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी व भूस्खलन के बाद बंद

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रात भर हुई बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है जबकि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर स्थित जवाहर टनल की जमीन पर बर्फ की नौ इंच की परत जमा हो गई है और मरोग, मगेरकोट और पंथियाल में बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से सड़क बाधित हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि रणनीतिक रूप से अहम सड़क पर यातायात तेजी से बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह सड़क कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है। डोडा जिले में अधिकारियों ने बताया कि कास्तीगढ़ के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया जिससे आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने परिवारों को रहने के लिए स्थान एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोग और मगेरकोट में भूस्खलन हुआ है जबकि पंथियाल में पर्वत से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने अहम सड़क साफ करने के लिए कर्मी और मशीनों को सेवा में लगाया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पी की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद आठ दिसंबर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के अलग अलग हिस्सों में तीन से नौ इंच तक बर्फबारी की खबरें हैं। जम्मू में रात भर हुई बारिश के बाद सुबह में सूरज निकाला। मौसम विज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि समूचे जम्मू कश्मीर में मौसम आहिस्ता-आहिस्ता सुधर रहा है और लद्दाख के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। प्रवक्ता ने बताया कि 20 दिसंबर तक बड़े स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, करगिल और लेह के ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर बारिश और बर्फबारी हुई है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...