back to top

अखंड रामायण पूजन में गूंजा जय श्रीराम

श्री मणि महेश्वर शिव मंदिर देवपुर पारा में हुआ पूजन
लखनऊ। श्री राममंदिर पुर्नस्थापना के अवसर पर चल रहे श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का श्रद्धालुओं ने विधिविधान से समापन किया। राम नाम जप कर भक्तों ने सामूहिक दीप प्रज्जवलन कर मंगलकामनाएं कीं। श्री राम मंदिर पुर्नस्थापना समारोह देवपुर पारा रोड के श्री मणि महेश्वर शिव मंदिर में हुआ। पूजन अनुष्ठान मंदिर के महंत बाबा मनोहर पुरी महाराज के सरंक्षण में हुआ। विधिविधान से हुए पूजन अनुष्ठान समारोह में भाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, श्री महंत पूजा पुरी, उपविजेता पश्चिम यूपी अंजनी श्रीवास्तव, पार्षद विनोद यादव, वरिष्ठ समाजसेविका राधा वर्मा सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। पूजन अनुष्ठान के समय पूरा मंदिर परिसर जयश्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। रामभक्तों ने रामनाम सहस्रनाम का उच्चारण कर और बडी तादाद में दीप प्रज्जवलित कर मंगलकामनाएं कीं।
चल रही सप्त दिवसीय सामूहिक श्री राम चरित मानस पाठ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बडी संख्या में भक्तगण शामिल रहे। जिसमें मंदिर महंत बाबा मनोहर पुरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय अखंड पाठ श्री राम मंदिर पुर्नस्थापना/प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किया जा रहा है। इस दौरान हर दिन महाआरती, पूजन-अनुष्ठान हो रहा है। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...