back to top

फिल्म का चलना न चलना आपके हाथ में नहीं होता : राजकुमार राव

‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और भोजपुरी अभिनेता व सिंगर पवन सिंह

लखनऊ। ‘स्त्री’ को अपार सफलता दिलाते हुए फैंस और दर्शकों ने इसके सीक्वल का 6 सालों का लम्बा इंतजार किया है, जो कि अब कुछ ही दिनों में खत्म होने को है। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। शुक्रवार को राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पवन सिंह नवाबों के शहर लखनऊ पहुँचे। यहाँ की गलियों में स्त्री की रिलीज को लेकर खासा उत्साह दिखा और साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ही कलाकारों ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
राजकुमार राव ने बातों-ही-बातों में कॉमेडी फिल्म करने की इच्छा भी जताई है। इतने सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बावजूद, क्या राजकुमार की कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो उन्हें नर्वसनेस महसूस होता है? इस पर अभिनेता कहते है, ‘नर्वसनेस तो नहीं महसूस होता बस थोड़ी जिज्ञासा होती है कि फिल्म को कैसी ओपनिंग मिलेगी? मेरा मानना है कि आप अपना बेस्ट दीजिए, सही नियत से काम कीजिए बाकी फिल्म चलेगी कि नहीं चलेगी यह आपके हाथ में नहीं होता है। यह दर्शकों के हाथ में होता है इसलिए किसी भी तरह का प्रेशर लेना नहीं चाहिए।

‘ओ स्त्री रक्षा करना’:
फिल्म में विक्की का किरदार निभा रहे राजकुमार राव कहते हैं, स्त्री के पहले पार्ट में दीवारों पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखा जाता था, सिर्फ इसलिए ताकि स्त्री उसे पढ़कर फिलहाल चली जाए। लेकिन, नए पार्ट में इन दीवारों पर लिखा मिलेगा ‘ओ स्त्री रक्षा करना’। यह देखना वाकई मजेदार होगा कि आखिर क्यों नए पार्ट में लोग चाहते हैं कि स्त्री है दिन उनके शहर चंदेरी में आए। हमें उम्मीद है कि पिछले पार्ट की तरह ही इस पार्ट के डायलॉग्स भी दर्शकों को खूब पसंद आएँगे और इसका सीक्वल भी उनके दिलों में विशेष जगह बनाएगा।

सिरकटे से टकराएगी स्त्री:
स्त्री 2 की कहानी चंदेरी नाम के गांव के इर्द- गिर्द बूनी गई है। फिल्म के पहले पार्ट में गांव वाले स्त्री के आतंक से डरे सहमे रहते हैं। वह रात को बाहर निकलना नहीं चाहते थे और अपने घर के बाहर लिखकर रखते थे, ओ स्त्री कल आना। अब नई फिल्म की कहानी में नए भूत सिरकटे की एंट्री हुई है, जो स्त्री से भी ज्यादा खौफनाक है। कहानी में एक और ट्विस्ट भी है कि इस बार श्रद्धा कपूर स्त्री बन लोगों को डराएंगी नहीं, बल्कि रक्षा करते हुए नजर आने वाली हैं।

पवन सिंह के गीत की खूब हो रही चर्चा:
बात अगर फिल्म के सीक्वल में राजकुमार राव के किरदार की बात करें तो वह अपने पुराने अंदाज में ही विकी की भूमिका में लौटे हैं। स्त्री 2 में कई नए मोड़ और ट्विस्ट भी हैं जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा सकते हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के लिए स्त्री 2 का इंतजार करना और मुश्किल हो जाएगा। फिल्म ‘स्त्री 2’ का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं, दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने इसे निर्मित किया है। फिल्म को निरेन भट्ट ने लिखा है। बीते दिनों रिलीज हुए डांस नंबर ‘आई नहीं’ फैंस के बीच खूब तारीफें बटोर रहा है, जिसमें भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कहानी में नया आकर्षण देखने को मिलेगा : श्रद्धा कपूर


लखनऊ। विक्की की चोटी वाली गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर कहती हैं, इस बार फिल्म में फैंस और दर्शकों को सरकटे का दमदार आतंक देखने को मिलेगा। सरकटे का आतंक कहानी में नया आकर्षण जोड़ने का काम करेगा। फिल्म की कहानी को पिछली कहानी से आगे बढ़ाया गया है, जिसमें डर और हंसी का तड़का कुछ इस तरह लगाया गया है कि दर्शक खुद को हँसने से रोक नहीं पाएंगे और छह सालों का उनका इंतजार का परिणाम उन्हें इंतजार से भी अधिक मिलेगा। आगे श्रद्धा कहती हैं कि मैं लखनऊ पहले भी आ चुकी हूं। यहां की बात ही निराली है, यहां के कपड़े जितने मशहूर हैं उतना ही यहां का खाना। मैं यहां जब भी आती हूं तो कोशिश करती हूं कि यहां के जायके स्वाद जरूर चखूं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...