back to top

लगातार बायो बबल में रहना मानसिक रूप से कठिन : कोहली

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि लगातार बायो बबल में रहना क्रिकेटरों के लिए मानसिक रूप से कठिन है और कोरोना महामारी के बीच जैविक सुरक्षित माहौल में खेलने के लिए किसी भी दौरे की अवधि पर भी गौर करना होगा। भारतीय टीम आईपीएल के तुरंत बाद आस्ट्रेलिया रवाना होगी यानी एक बायो बबल से उसे दूसरे में जाना होगा।

कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के यूट्यूब चैनल पर कहा, यह लगातार हो रहा है। हमारे पास बेहतरीन टीम है तो यह उतना कठिन नहीं लग रहा। बायो बबल में रह रहे सभी लोग शानदार है, माहौल अच्छा है। यही वजह है कि हम साथ खेलने का और बायो बबल में साथ रहने का मजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन लगातार ऐसा होने से यह कठिन हो जाता है। आईपीएल खेल रहे क्रिकेटर अगस्त से यूएई में हैं। इसके बाद भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी आस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे यानी बाहरी दुनिया से लंबे समय तक कटे रहेंगे।

कोहली ने कहा, मानसिक थकान पर भी ध्यान देना होगा। टूर्नामेंट या दौरा कितना लंबा है और खिलाड़ियों पर मानसिक रूप से इसका क्या असर पड़ेगा वगैरह। एक जैसे माहौल में 80 दिन तक रहना और दूसरा कुछ नहीं करना। या बीच में परिवार से मिलने की अनुमति होना। इन चीजों पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहा, आखिर में तो आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहें तो इस बात की बातचीत नियमित तौर पर होनी चाहिए।

भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पूर श्रृंखला खेलेगी जो जैविक सुरक्षित माहौल में ही होगी। आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ भी बायो बबल से हो रही मानसिक थकान के कारण बिग बैश लीग खेलने से इनकार कर चुके हैं। इंग्लैंड के सैम कुरेन और जोफ्रा आर्चर भी बबल से निकलने के दिन गिन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...