back to top

आईएसपीएल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच: तेंदुलकर

सूरत। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को ‘इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल)’ को खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का “एक शानदार मंच” बताया।उन्होंने कहा कि उनके इस टूर्नामेंट से जुड़ने का कारण यह था कि यह देशभर के युवा क्रिकेटरों को अवसर देने की एक बेहतरीन पहल है।

आईएसपीएल का तीसरा सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। इसमें आठ टीमें 5.92 करोड़ रुपये के पुरस्कार पूल के लिए मुकाबला करेंगी। टेनिस बॉल से टी10 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में एक महीने में 44 मैच खेले जायेंगे।

तेंदुलकर ने कहा, आईएसपीएल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच है। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी को दुनिया को यह दिखाने के लिए ऐसे समर्थन और मंच की जरूरत होती है कि वह किस चीज के लिए बना है।

उन्होंने कहा, मैं आईएसपीएल से जुड़ा क्योंकि इसने पूरे देश के कई खिलाड़ियों को अवसर दिए हैं। हमें जीवन में लक्ष्य चाहिए ताकि हम उन्हें हासिल करने के लिए उठें और हर दिन किसी मकसद हासिल करने के लिए अपना पूरा जोर लगाये। आईएसपीएल इस खेल के प्रति पूरी लगन और प्यार से जुड़े रहने का कारण भी है।

उन्होंने कहा, अगर यहां की प्रतिभा की बात करें, तो कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले हैं। अभिषेक और इरफान जैसे खिलाड़ियों ने इसे साबित किया है। एक मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा है, और दूसरे को कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रायल के लिए बुलाया गया है।तेंदुलकर ने कहा, यह उनके जीवन में एक बड़ा कदम है। यह ऐसी चीज है जिस पर अन्य खिलाड़ी भी ध्यान दे रहे है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...