back to top

भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव कल से

स्कूल के बच्चों का नृत्योत्सव बनेगा आकर्षण
लखनऊ। तुलसी शोध संस्थान उत्तर प्रदेश के अंतर्गत श्री राम लीला समिति ऐशबाग के तत्वावधान में आगामी 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक श्री राम लीला परिसर ऐशबाग, लखनऊ में दस दिवसीय भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी आज श्री राम लीला समिति ऐशबाग के सभागार में आयोजित एक प्रेसवार्ता में समिति के सचिव पं. आदित्य द्विवेदी ने दी।
उन्होने बताया कि 9 अप्रैल से आरम्भ हो रहे चैती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नवयुग पी.जी. कालेज का स्तुति नृत्य, अमृत सिन्हा के नृत्य निर्देशन में रिदम डिवाइन इंस्टीटयूट के कलाकारों का स्वरान्जलि, रिना श्रीवास्तव के नृत्य निर्देशन में नृत्या डांस अकादमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, मंदाकिनी के नृत्य निर्देशन में हार्ट एण्ड सोल के कलाकारों का समूह नृत्य माला और भास्कर बोस के निर्देशन में मां मंशा देवी की कथा नाटक का मंचन होगा। इसी प्रकार 10 अप्रैल को बाल निकुंज स्कूल के बच्चों का नृत्योत्सव, विक्की राज के नृत्य निर्देशन में वर्व डांस स्टूडियों के कलाकारों का समूह नृत्य माला, शशांक जादूगर का हैरतअंगेज जादू, वंदना शुक्ला का संस्कार नृत्योत्सव और भास्कर बोस के निर्देशन में कथा वैद्यनाथ धाम नाटक का मंचन होगा। इसी क्रम में 11 अप्रैल 2024 को आर के डी सेकेंडरी स्कूल का नृत्योत्सव, हर्षित चौहान के निर्देशन में फर्स्ट मूव डांस एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, विपिन निगम के निर्देशन में कृष्णम एकेडमी के कलाकारों का राम आनन्दम, देवांशी तिवारी के निर्देशन में पुंजस्थला नृत्य कला केन्द्र के कलाकारों का नृत्यायन प्रभा, स्वाति श्रीवास्तव के निर्देशन में कॉमर्स स्पेयर एण्ड डांस स्पेयर के कलाकारों का राधिका नृत्य माला और भास्कर बोस के निर्देशन में गंगा अवतरण नाटक का मंचन होगा।
12 अप्रैल को बच्चों का नृत्योत्सव, शैलेन्द्र सक्सेना के नृत्य निर्देशन में सुरभि कल्चरल ग्रुप के कलाकारों का समूह नृत्य माला, अनुष्का श्रीवास्तव के नृत्य निर्देशन में अनुरुप डांस एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव के नृत्य निर्देशन में पद्दमजा कला संस्थान के कलाकारों का कथक नृत्य माला और भास्कर बोस के निर्देशन में धन्ना भगत नाटक का मंचन होगा।
13 अप्रैल को सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल के बच्चों का अमित गुप्ता और सुगंध बख्शी के नृत्य निर्देशन में नृत्योत्सव, नेहा वर्मा के नृत्य निर्देशन में वैष्णवी डांस एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, आरती शुक्ला के नृत्य निर्देशन में आंचल समाज उत्थान सेवा समिति के कलाकारों का समूह नृत्य माला, रतन सिस्टर्स का नृत्यांजलि, राघवेन्द्र प्रताप सिंह के दल का रघुराई राम और भास्कर बोस के निर्देशन में सन्त तुलसीदास नाटक का मंचन होगा। 14 अप्रैल को अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में सृजन परफार्मिंग आर्ट के कलाकारों का समूह नृत्य माला, सपना थापा के इलीट डांस एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, डॉ मीरा दीक्षित के नृत्य निर्देशन में श्रृंगारी नृत्य समूह के कलाकारों का कथक नृत्य माला, शमशुर्रहमान नवेद के नृत्य निर्देशन में स्वर्ण हंस नृत्य कला मंदिर के कलाकारों का राम रसायन और भास्कर बोस के निर्देशन में शिव महिमा नाटक का मंचन होगा। 15 अप्रैल को आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों का नृत्योत्सव, शैफाली सिंह के नृत्य निर्देशन में डीपीएस स्कूल के बच्चों का नृत्योत्सव, शिवांगी बाजपेयी के नृत्य निर्देशन में जलोटा डांस एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, हुमा साहू के नृत्य निर्देशन में सुभद्रा नृत्य निकेतन के कलाकारों का कथक नृत्योत्सव, भास्कर बोस के निर्देशन में सत्य नारायण कथा नाटक का मंचन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 16 अप्रैल को सेंट्रल एकेडमी विकास नगर के बच्चों का नृत्योत्सव, भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में लिरिक्स डांस एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, अंकिता बाजपेयी के नृत्य निर्देशन में नृत्य मंथन स्कूल के कलाकारों का समूह नृत्य माला, पीयूष पांडेय के निर्देशन में नृत्य सुन्दरम डांस स्टूडियो के कलाकारों का समूह नृत्य माला, शीतला प्रसाद वर्मा का फरवाही नृत्य और भास्कर बोस के निर्देशन में महिषासुर मर्दिनी एवं नव दुर्गा नाटक का मंचन होगा। इसी प्रकार 17 अप्रैल को निशी मिश्रा के नृत्य निर्देशन में नृत्यधाम डांस एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, निधि श्रीवास्तव के नृत्य निर्देशन में पंख एक पहल के कलाकारों का रंगोत्सव, रीना टंडन और पद्मा गिडवानी का संस्कार गायन और भास्कर बोस के निर्देशन में राम जनम की महिमा नाटक का मंचन होगा। इसी क्रम में 18 अप्रैल को लवली घिल्डियाल के नृत्य निर्देशन में आदि शक्ति नृत्य एकेडमी के कलाकारों का समूह नृत्य माला, रिचा तिवारी के नृत्य निर्देशन में धानवी फाउण्डेशन की नृत्य नाटिका, अमृत सिन्हा का नृत्य प्रवाह, सेण्ट जोसेफ स्कूल का नृत्योत्सव, सतेन्द्र आर्या का कलानिधी राम एवं विश्वगुरू भारत और भास्कर बोस के निर्देशन में छलिया कृष्ण नाटक का मंचन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...