back to top

भारत ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पांच और स्वर्ण पदक जीते

नयी दिल्ली। भारत ने पेरू के लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रतियोगिता के चौथे दिन पांच स्वर्ण पदक जीते जिनमें दिव्यांशी और मुकेश नेलवल्ली के महिला और पुरुष वर्ग में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीते गए स्वर्ण पदक भी शामिल है। भारतीय निशानेबाजों ने अब तक 10 स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीते हैं। अमेरिका (10) और इटली (08) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

दिव्यांशी ने 35 का स्कोर बनाकर फाइनल में इटली की क्रिस्टीना मैग्नानी को दो अंकों से हराया। फ्रांस की हेलोइस फोरे तीसरे स्थान पर रहीं। दिव्यांशी ने तेजस्विनी और विभूति भाटिया के साथ मिलकर जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी सोने का तमगा हासिल किया। भारतीय टीम ने 1711 के स्कोर के साथ चेक गणराज्य और जर्मनी को पीछे छोड़ा। इससे पहले दिव्यांशी ने क्वालिफिकेशन में 577 का स्कोर बनाकर पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। तेजस्विनी (569) 13वें, विभूति (565) 22वें और नाम्या कपूर 552 के साथ 40वें स्थान पर रहीं।

नेलवल्ली ने दो और स्वर्ण पदक जीतकर चैम्पियनशिप में अब तक अपने स्वर्ण पदकों की संख्या तीन पर पहुंचा दी है। उन्होंने जूनियर पुरुष 25 मीटर पिस्टल में 585 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय निशानेबाज ने हमवतन सूरज शर्मा को दो अंक से पीछे छोड़ा। इस तरह से सूरज ने प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। नेलवल्ली, सूरज और प्रद्युम्न सिंह (561) ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इन तीनों भारतीय निशानेबाजों ने कुल मिलाकर 1726 अंक बनाए तथा पोलैंड को तीन अंक से पीछे छोड़ा। इटली की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने चौथे दिन पांचवां स्वर्ण पदक पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) की टीम स्पर्धा में जीता। भारत के शौर्य सैनी, वेदांत नितिन वाघमारे और परीक्षित सिंह बराड़ ने 1753 अंक बनाकर जूनियर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और स्वर्ण पदक हासिल किया। नॉर्वे दूसरे और स्वीडन तीसरे स्थान पर रहा।शौर्य ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में 583 अंक बनाकर सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में वह हालांकि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सातवें स्थान पर रहे।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...